देशउत्तर प्रदेशगोरखपुर

देशभर के राज्य कर्मचारियों में उत्तर प्रदेश पुलिस ने रचा इतिहास, कर्मयोगी भारत पोर्टल पर हासिल किया पहला स्थान

देशभर के राज्य कर्मचारियों में उत्तर प्रदेश पुलिस ने रचा इतिहास, कर्मयोगी भारत पोर्टल पर हासिल किया पहला स्थान

​गोरखपुर/ भारत सरकार द्वारा प्रशासनिक दक्षता और क्षमता निर्माण के लिए चलाए जा रहे ‘कर्मयोगी भारत’ (iGOT Karmayogi) पोर्टल पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। डीआईजी गोरखपुर के कार्यालय में प्रधान लिपिक पद पर तैनात उप निरीक्षक माता प्रसाद सिंह ने देश के सभी राज्यों के सरकारी विभागों और कर्मचारियों के बीच उत्तर प्रदेश पुलिस ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान (Rank 1) प्राप्त किया है। ​मिशन कर्मयोगी के तहत डिजिटल लर्निंग और ऑनलाइन प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों को पूरा करने में यूपी पुलिस के जवानों और अधिकारियों ने देश भर में सबसे अधिक सक्रियता दिखाई है। वही उप निरीक्षक माता प्रसाद सिंह ने इसके पहले आईजी ओटी पोर्टल पर चलाये जा रहे कोर्स को पूरे प्रदेश में जनपद गोरखपुर से प्रथम स्थान प्राप्त किया था। 15 अगस्त को पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह सिल्वर भी प्राप्त किये थे। उप निरीक्षक माता प्रसाद सिंह पुलिस महानिरीक्षक गोरखपुर कार्यालय में प्रधान लिपिक के पद पर तैनात हैं। वही इस उपलब्धि पर कार्यालय में तैनात सभी पुलिस कर्मी और उनके शुभ चिंतक उन्हें बधाई दे रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}