उज्जैन

हर साल की तरह इस साल भी ईद मिलादुन्नबी पर खाचरौद में मुस्लिम नौजवान कमेटी का सराहनीय कार्य देखने को मिला

हर साल की तरह इस साल भी ईद मिलादुन्नबी पर खाचरौद में मुस्लिम नौजवान कमेटी का सराहनीय कार्य देखने को मिला

असलम खान – संस्कार दर्शन न्यूज, खाचरौद जिला उज्जैन 

हर साल की तरह इस साल भी खाचरौद में ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर मुस्लिम नौजवान कमेटी एवं सभी सहयोगियों की ओर से सामाजिक और सेवा भाव की मिसाल पेश कि गयी ।

इस अवसर पर 8 लड़कियों की सामूहिक शादी कराई गई। निकाह में बेटियों को रकम और दहेज का सामान भी दिया गया, ताकि नए जीवन की शुरुआत में परिवार को सहयोग मिल सके।

वहीं, निकाह में शामिल होने वाले बारातियों के लिए ठहरने और भोजन की भी विशेष व्यवस्था की गई। 8 बेटियों का निकाह काजी गुलजार मोइनुद्दीन साहब के द्वारा कराया गया ।

मुस्लिम नौजवान कमेटी और सहयोगियों की इस पहल को समाजसेवा और जरूरतमंद परिवारों की मदद की दिशा में एक सराहनीय कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}