गरोठमंदसौर जिला

संस्कृत भाषा के प्रचार प्रसार के लिये गरोठ में आयोजित हुआ संस्कृत सप्ताह

संस्कृत भाषा के प्रचार प्रसार के लिये गरोठ में आयोजित हुआ संस्कृत सप्ताह

गरोठ।  संस्कृत भाषा के प्रचार प्रसार एवं उनके उत्थान के लिए मध्य प्रदेश शासन के आदेश अनुसार 25 अगस्त से प्रत्येक विद्यालय में संस्कृत सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है इसके अंतर्गत गरोठ में जिला संस्कृत प्रशिक्षण में सबसे संस्कृत सप्ताह का आयोजन किया गया। श्रीमती अर्चना दवे ने प्रशिक्षण का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना के साथ किया । जिसमें संस्कृत मास्टर ट्रेनर श्री गोपाल पांडे, श्री कुंदन सांखला, श्री रवि कुमार शर्मा ने प्रशिक्षण में उपस्थित सभी शिक्षक शिक्षिकाओं का तिलक लगाकर और श्लोक पाठ के द्वारा संस्कृत सप्ताह का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर श्री कुंदन सांखला ने  संस्कृत भाषा का अपने संपूर्ण जीवन में महत्व बताया एवं विभिन्न विभक्तियों का पाठ प्रशिक्षणार्थियों को करवाया।
श्री गोपाल पांडे विभिन्न पुस्तकों का उदाहरण देते हुए और मेघदूत ग्रंथ का महत्व बताते हुए संस्कृत के महत्व को बताया। ब्लूम टैक्सनॉमी के बारे में जानकारी दी।
श्री रवि कुमार शर्मा ने परख टैक्सनॉमी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर प्रशिक्षण में श्री रंगलाल लोहिया, श्री जितेंद्र कुमार शर्मा,श्रीमती श्रीमती संगीता धाकड़, श्री महावीर जंगम श्री मनोज कुमार शर्मा, श्रीमती कोमल भटनागर आदि 62 प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}