इतिहास दर्शन

आज 26 अगस्त के दिन इतिहास में घटित घटनाएं उत्सव और जयंतीयां 

⚜️🪔🪔🪔🪔🕉️🪔🪔🪔🪔⚜️

🙏🏻 श्री गणेशाय नमः 🙏🏻🙏🏻 शुभ प्रभात 🙏🏻

आज 26 अगस्त के दिन इतिहास में घटित घटनाएं उत्सव और जयंतीयां

आज 26 अगस्त के दिन इतिहास में घटित घटनाएं

1303 –दिल्ली सल्तनत के सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी ने चित्तौड़गढ़ के किले पर कब्जा किया था। इस युद्ध के बाद रानी पद्मिनी ने अन्य वीरांगनाओं के साथ जौहर किया था।

1346 – विश्व में पहली बार, युद्ध में तोप का प्रयोग किया गया। यह विध्वंसक हथियार ब्रिटेन की सेना ने फ़्रांस की सेना के विरुद्ध प्रयोग किया।

1541 – तुर्की के सुलतान सुलेमान ने बुडा और हंगरी को अपने कब्जे में किया।

1743 – चार्ल्स थर्बर ने टाइपराइट का पेटेंट कराया।

1748 – उत्तरी अमेरिका, पेंसिल्वेनिया मंत्री के प्रथम लुथेरन संप्रदाय, फिलाडेल्फिया, पेन्सिलवेनिया में स्थापित किए गए।

1767 – ट्रायंस पैलेस का निर्माण न्यू बर्न, उत्तरी केरोलिना में शुरू हुआ था।

1852 – बंबई एसोसिएशन की स्थापना हुई।

1894 – नीदरलैंड सामाजिक डेमोक्रेटिक वर्कर्स पार्टी (SDAP)स्थापना की गयी।

1914- बंगाल के क्रांतिकारियों ने कलकत्ता में ब्रिटिश बेड़े पर हमला कर 50 माउजर और 46 हज़ार राउंड गोलियाँ लूटी।

1920 – अमेरिका में महिलाओं को मताधिकार मिला।

1929 – अमेरिका ने पहले रोलर कॉस्टर का निर्माण किया।

1957 – सोवियत संघ ने अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल के सफल परीक्षण की घोषणा की।

1977 – जर्मनी के म्यूनिख शहर में 20वें ओलंपिक खेलों की शुरूआत।

1982- नासा ने टेलीसेट-एफ का प्रक्षेपण किया।

1988 – अहिंसावादी नेता आंग सान सू ची मोर्चा लेकर रंगून पहुंचीं। पांच लाख लोगों के सामने वहां से दिए अपने पहले सार्वजनिक भाषण में सू ची ने जनता को लोकतांत्रिक आंदोलन में कूद पड़ने का सशक्त संदेश दिया।

1994 – इंसानी दिल को चलाने के लिए पहली बार बैटरी का प्रयोग किया गया।

1999 – माइकल जाॅनसन ने 400 मीटर दौड़ में विश्व रिकार्ड बनाया।

2001 – बांग्लादेश के पूर्व प्रधानमंत्री जेल भेजे गए।

2002 – दक्षिण अफ़्रीका के जोहानिसबर्ग शहर में दस दिवसीय पृथ्वी सम्मेलन शुरू।

2007 – पाक-अफ़ग़ान सीमा पर अमेरिकी नेतृत्व वाली सेना ने 12 तालिबानियों को मार गिराया।

2008- तेलगु फ़िल्मों के सुपर स्टार चिरंजीवी ने अपनी नई पार्टी प्रजा राज्यम का उद्घाटन किया।

2013 – फिलीपींन्स में विकास सहायता कोष घोटाले को लेकर विरोध प्रदर्शन।

2015 – अमेरिका के वर्जीनिया में दो पत्रकारों की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

2019 – पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) की सुरक्षा हटा ली गई।

2019 – – अमेरिकी एरोस्पेस कंपनी बोइंग ने भारतीय वायुसेना को 11वां सी-17 ग्लोबमास्टर-3 परिवहन विमान सौंप दिया।

2019 – सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग तथा राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर किए।

2019 – फ्रांस में 45वें G7 शिखर सम्मेलन का आयोजन (24-26 अगस्त, 2019 के दौरान) किया गया। इस शिखर सम्मेलन की थीम “असमानता का मुकाबला करना” थी।

2021-अफगानिस्तान से लोगों को निकालने के दौरान काबुल हवाई अड्डे पर आत्मघाती बम धमाका हुआ था, जिसमें 13 अमेरिकी सैनिकों सहित 180 से अधिक लोग मारे गए थे।

आज 26 अगस्त के दिन उत्सव और राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय दिवस

महिला समानता दिवस (Women’s Equality Day): अमेरिका में महिलाओं को मतदान का अधिकार मिलने की याद में यह दिवस मनाया जाता है।

राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े की शुरुआत इसी समय के आसपास होती है।

ओणम (Onam): दक्षिण भारत, विशेषकर केरल का प्रमुख सांस्कृतिक और फसल कटाई का त्योहार आज मनाया जा रहा है। यह राजा महाबली के स्वागत में मनाया जाता है।

मिलाद-उन-नबी / ईद-ए-मिलाद: पैगंबर मोहम्मद साहब का जन्मदिन भी इस वर्ष आज ही के दिन पारंपरिक श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है।

ऋग्वेद उपाकर्म: सनातन परंपरा के अनुसार ऋग्वेदी ब्राह्मणों के लिए आज उपाकर्म और रक्षा सूत्र बदलने का पवित्र दिन है।

श्री रामभाऊ रामदासी महाराज पुण्य तिथि – लिम्बा (दिग्रस)।

महान योद्धा भाई दया सिंह जी की जयंती।

श्री लुइजिन्हो फलेरो जन्म दिवस।

चौ. बंसीलाल जयन्ती।

श्रीमती मेनका गांधी जन्म दिवस।

श्री डॉ. नारायण सुब्बाराव हार्दिकर स्मृति दिवस।

पूर्व सामाजिक कार्यकर्ता आनंद दिघे जी पुण्यतिथि।

आज 26 अगस्त के दिन जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

1676 – ब्रिटेन के पहले प्रधानमंत्री रॉबर्ट वालपोल।

1743 – फ़्रांस के प्रसिद्ध रसायन शास्त्री ऐन्टोनी लेवाएज़ियर। उन्हें आधुनिक रसायन शास्त्र का जनक कहा जाता है व उन्होंने ही ऑक्सीजन की खोज की।

1891 – चतुरसेन शास्त्री – हिन्दी साहित्य के एक महान् उपन्यासकार।

1898 – द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान के पेंटिंग की संग्रहकर्ता पेगी गुगेनहाइम का जन्म हुआ।

1910 – भारत रत्न, नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित मदर टेरसा का युगोस्लाविया में जन्म ।

1927 – बंसीलाल – हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और स्वतन्त्रता सेनानी।

1928 – ओम प्रकाश मुंजल – हीरो साइकिल्स के सह संस्थापक भारतीय व्यापारी और समाज-सेवी।

1951 – लुइजिन्हो फलेरो

-गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री।

1956 – मेनका गाँधी- प्रसिद्ध राजनेत्री, संजय गाँधी की पत्नी एवं पशु-अधिकारवादी।

1964 – दिनेश रघुवंशी – प्रसिद्ध साहित्यकार (गीत, ग़ज़ल)।

1972 – इंद्र कुमार – भारतीय हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध सहायक अभिनेताओं में से एक थे।

1992- भारतीय फील्ड हॉकी खिलाड़ी और पूर्व कप्तान मनप्रीत सिंह का जन्म आज ही के दिन हुआ था।

आज 26 अगस्त के दिन निधन हुए प्रसिद्ध व्यक्ति

1910 – विलियम जेम्स – प्रसिद्ध अमरीकी दार्शनिक तथा मनोवैज्ञानिक।

1934 – अतुल प्रसाद सेन – प्रसिद्ध विधिवेत्ता, शिक्षा प्रेमी, रचनाकार तथा बांग्ला भाषा के प्रसिद्ध कवि और संगीतकार थे।

1963 – राधेश्याम कथावाचक – पारसी रंगमंच शैली के हिन्दी नाटककारों में प्रमुख थे।

1975 – स्वतंत्रता सेनानी, हिन्दुस्तानी सेवादल’ के संस्थापक , पत्रकार और पद्मभूषण से सम्मानित डॉ. नारायण सुब्बाराव हार्दिकर ।

2012 – ए. के. हंगल – प्रसिद्ध अभिनेता और दूरदर्शन कलाकार।

नोट -किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।

🌻आपका दिन मंगलमय हो 🌻

⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}