आज 26 अगस्त 2026 बुधवार का पञ्चांग व्रत त्यौहार सहित राशिफल

⚜️🪔🪔🪔🪔🕉️🪔🪔🪔🪔⚜️
🙏🏻 श्री गणेशाय नमः 🙏🏻🙏🏻 शुभ प्रभात 🙏🏻
आज 26 अगस्त 2026 बुधवार का पञ्चांग व्रत त्यौहार सहित राशिफल
आज 26 अगस्त 2026 बुधवार का पञ्चांग
शक सम्वत- 1948
विक्रम सम्वत- 2083
मास- श्रावण
पक्ष- शुक्लपक्ष
तिथि– त्रयोदशी – 08:01 तक पश्चात चतुर्दशी
दिन: बुधवार
नक्षत्र- श्रवण – 24:48 तक, पश्चात् धनिष्ठा
आज चंद्रदेव श्रवण नक्षत्र में विराजमान रहेंगे।
श्रवण नक्षत्र: अगले दिन मध्यरात्रि 12 बजकर 48 मिनट (27 अगस्त) तक, फिर धनिष्ठा
स्थान: 10° मकर राशि से 23°20’ मकर राशि तक
नक्षत्र स्वामी: चंद्रदेव
राशि स्वामी: शनिदेव
देवता: विष्णुदेव (सृष्टि के पालनहार)
प्रतीक: कान
विशेषताएं: जिज्ञासु, बुद्धिमान, ज्ञानी, उच्च बौद्धिक क्षमता, उत्साही, अच्छे श्रोता, गंभीर, संकोची, आत्मविश्वास में कमी के कारण निरंतर सीखने वाले।
करण– तैतिल – 08:01 तक पश्चात्- गर
योग- सौभाग्य – 07:59 तक पश्चात् शोभन
सुर्योदय चंद्रोदय और सुर्यास्त चंद्रास्त
सूर्योदय का समय: प्रातः 05 बजकर 56 मिनट
सूर्यास्त का समय: सायं 06 बजकर 49 मिनट
चंद्रोदय का समय: सायं 05 बजकर 55 मिनट
चंद्रास्त का समय: अगले दिन तड़के 04 बजकर 50 मिनट (27 अगस्त)
सूर्यायण – दक्षिणायण
ऋतु– वर्षा
दिशाशूल- उत्तर दिशा
उपाय: यदि आज उत्तर दिशा में यात्रा करना आवश्यक हो तो पहले भगवान गणेश जी का ध्यान करें और फिर अपनी यात्रा शुरू करें।
आज के शुभ मुहूर्त
अभिजीत मुहूर्त: आज कोई मुहूर्त नहीं है।
विजय मुहूर्त: दोपहर 02:46 से 03:37 तक
ब्रह्म मुहूर्त: प्रात: 04:51 से 05:37 तक
आज के अशुभ समय
राहुकाल: दोपहर 12:40 से 02:15 तक
यमगण्ड: सुबह 07:57 से 09:31 तक
गुलिक काल: सुबह 11:06 से दोपहर 12:40 तक
ग्रहों की स्थिति
- सूर्य: सिंह
- चंद्रमा: मकर
- मंगल: मिथुन
- बुध: सिंह
- गुरु: कर्क
- शुक्र: कन्या
- शनि: मीन
- राहु: कुंभ
- केतु: सिंह
- लाभ (शुभ): सुबह 05:56 से 07:33 तक
- अमृत (सर्वोत्तम): सुबह 07:33 से 09:09 तक
- काल (अशुभ): सुबह 09:09 से 10:46 तक
- शुभ (उत्तम): सुबह 10:46 से दोपहर 12:23 तक
- रोग (अशुभ): दोपहर 12:23 से 01:59 तक
- उद्वेग (अशुभ): दोपहर 01:59 से शाम 03:36 तक
- चर (सामान्य): शाम 03:36 से 05:12 तक
- लाभ (शुभ): शाम 05:12 से 06:49 तक
- उद्वेग (अशुभ): शाम 06:49 से रात 08:12 तक
- शुभ (उत्तम): रात 08:12 से 09:35 तक
- अमृत (सर्वोत्तम): रात 09:35 से 10:57 तक
- चर (सामान्य): रात 10:57 से मध्यरात्रि 12:20 तक
- रोग (अशुभ): मध्यरात्रि 12:20 से रात 01:43 तक
- काल (अशुभ): रात 01:43 से तड़के 03:06 तक
- लाभ (शुभ): तड़के 03:06 से सुबह 04:29 तक
- उद्वेग (अशुभ): सुबह 04:29 से 05:57 तक
व्रत त्यौहार
प्रदोष व्रत: आज बुधवार के दिन प्रदोष व्रत है। भगवान शिव और माता पार्वती की संध्याकाल में पूजा करने से मानसिक शांति और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
श्रावणी उपाकर्म: आज वेदमंत्रों के उच्चारण के साथ जनेऊ (यज्ञोपवीत) बदलने का पवित्र विधान और श्रावणी उपाकर्म का पर्व है।
आज 26 अगस्त 2026 बुधवार का राशिफल
मेष राशि-
आज आपका दिन बहुत बढिया रहेगा। धार्मिक आस्था बनेगी। दिन भर व्यस्तता बनी रहेगी। अब तक जो भी निवेश किए हैं उनमें आशातीत लाभ भी होगा। आप कुछ ऐसे भी कार्य करेंगे, जिससे आपकी रचनात्मकता सामने आएगी। किसी विशेष की तैयारी में भी समय व्यतीत होगा। जीवनसाथी के साथ मधुर सम्बंध रहेंगे। ध्यान रखने के चलते स्वास्थ्य लाभ होगा।
वृषभ राशि-
अगर आप व्यवसाय संबंधी कुछ परिवर्तन करने की योजना बना रहे हैं या स्टाफ, नौकरी आदि में परिवर्तन की सोच रहे हैं तो यह बिल्कुल सही समय है। परंतु अपरिचित लोगों से व्यवहार करते समय कुछ सावधान रहना आवश्यक है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।
मिथुन राशि-
समय बहुत ही उचित है। कड़ी मेहनत व कठोर परिश्रम से एक के बाद एक उपलब्धियां हासिल करने में सक्षम रहेंगे। कहीं समारोह में भी शामिल होने का अवसर मिलेगा। संपत्ति संबंधी कार्यों को करने के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ है। बड़ो का आशीर्वाद मिलेगा। सेहत बनी रहेगी।
कर्क राशि –
कार्यक्षेत्र में आज कामकाज का अतिरिक्त दबाव रहेगा तथा कुछ रुकावटें भी आएंगी। लेकिन आप अपनी बुद्धि व योग्यता के बल पर समस्याओं का हल निकालने में सक्षम भी रहेंगे। पार्टनर या किसी सहकर्मी से छोटी सी बात पर मतभेद की स्थिति बन सकती हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा । स्वास्थ्य सही रहेगा।
सिंह राशि –
गुरुजन तथा बड़े बुजुर्गों का स्नेह एवं आशीर्वाद प्राप्त होगा। पिछले कुछ समय से आपने जो मेहनत की है, वह रंग लाएगी। अध्यात्म तथा नैतिकता से जुड़े मामलों पर आपका विशेष ध्यान रहेगा। शादी-विवाह से संबंधित कार्यों में भी व्यस्तता बनी रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
कन्या राशि-
युवाओं को जॉब में कैरियर संबंधी समाचार मिलेगा। किसी बड़े अधिकारी या राजनीतिज्ञ से मुलाकात आपके कई काम आसान हो जाएंगे। परंतु कई मामलों में आपका स्वाभिमान ही आपकी उन्नति में बाधक भी बन सकता है। नौकरी में बॉस व अधिकारियों के साथ संबंधों में गिरावट ना आने दें। स्वास्थ्य सही रहेगा।
तुला राशि –
कुछ परेशानियां तो सामने आएंगी परंतु आप मेहनत व परिश्रम से सभी प्रकार की नकारात्मक परिस्थितियों को सकारात्मकता में परिवर्तित कर लेंगे। भविष्य संबंधी भी कुछ योजनाएं बनेंगी। कुछ ज्ञानवर्धक साहित्य पढ़ने में भी समय व्यतीत होगा। सेहत में सुधार होगा।
वृश्चिक राशि –
व्यापार में आज कुछ मुश्किल और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दोपहर बाद परिस्थितियां कुछ अनुकूल हो जाएंगी। धन प्राप्ति के स्रोत प्रबल होंगे परंतु कैश हाथ में रखने की बजाय कहीं इन्वेस्ट करेंगे तो उचित रहेगा। बॉस के साथ सम्बंध मधुर रखें । सेहत सामान्य रहेगी।
धनु राशि –
आज धार्मिक क्रियाकलापों में व्यस्तता रहेगी। किसी धार्मिक यात्रा का भी योग बन रहा है। भाइयों के साथ संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। पुराने तनाव से मुक्ति मिलेगी। बच्चों का उनके सुख-सुविधाओं संबंधी वस्तुओं के लिए शॉपिंग का भी मूड बन सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।
मकर राशि-
कारोबारी हालात सुधरेंगे। व्यापार में विस्तार संबंधी जो योजना बनाई हैं, उनमें छोटी-मोटी परेशानियां आएंगी परंतु आप पूर्ण करने में सफल रहेंगे। अफसरों के साथ आपके रिश्तों में सुधार आएगा। सहकर्मी व सहयोगियों के साथ आपका सहयोगात्मक रवैया रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।
कुंभ राशि –
सरकारी कार्यों को पूरा करने के लिए दिन उत्तम है। विरोधियों की योजनाओं को ध्वस्त कर अच्छे परिणाम व प्रशंसा भी हासिल करेंगे। लोग आपसे स्वयं के निजी मामलों में सलाह-मशविरा भी लेंगे। कुल मिलाकर समय पूर्णतः आपके पक्ष में हैं। इसका बेहतरीन सदुपयोग करें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
मीन राशि-
व्यवसाय में कुछ ठोस और खास फैसले लेने की जरूरत है। महत्वपूर्ण लोगों के संपर्क से आपके कार्य बनेंगे। नौकरी में पदोन्नति की पूरी-पूरी संभावनाएं हैं। ऑफिस में माहौल और परिस्थितियां आपके पक्ष में बनी हुई हैं। सामाजिक दायरा और मान सम्मान बढे़गा। स्वास्थ्य सही रहेगा।
