ज्योतिष दर्शन

आज 10 अक्टूबर 2026 शनिवार का पंञ्चांग व्रत त्यौहार सहित राशिफल 

⚜️🪔🪔🪔🪴🕉️🪴🪔🪔🪔⚜️

🙏श्री गणेशाय नमः 🙏

🙏 शुभ प्रभात 🙏

आज 10 अक्टूबर 2026 शनिवार का पंञ्चांग व्रत त्यौहार सहित राशिफल 

आज 10 अक्टूबर 2026 शनिवार का पंञ्चांग 

  •  विक्रम संवत: 2083 (रौद्र संवत्सर)
  • शक संवत: 1948
  •  मास : आश्विन मास,
  •  पक्ष: कृष्ण पक्ष
  • तिथि: अमावस्या (रात 09:19 बजे तक, इसके बाद शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि शुरू होगी।
  • वार: शनिवार
  • सूर्य: दक्षिणायन,
  • ऋतु: शरद ऋतु

सूर्योदय एवं चंद्रोदय

  •  सूर्योदय: सुबह 06:22 बजे
  •  सूर्यास्त: शाम 05:53 बजे
  •  चंद्रोदय: सुबह 05:48 बजे
  • चन्द्रास्त: शाम 05:33 बजे
  • नक्षत्र: हस्त नक्षत्र (रात 09:42 बजे तक, इसके बाद चित्रा नक्षत्र)
  •  योग: इंद्र (ऐन्द्र) योग (रात 10:02 बजे तक, इसके बाद वैधृति योग)
  • करण: चतुष्पाद करण प्रातः 09 बजकर 24 मिनट तक उपरांत नागव करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन-रात कन्या राशि पर संचार करेगा।

नौ ग्रहों का गोचर

  • सूर्य: कन्या राशि में गोचर कर रहे हैं।
  • चंद्रमा: कन्या राशि में संचार कर रहे हैं (रात्रि 09:43 के बाद चित्रा नक्षत्र में परिवर्तन)।
  • मंगल: कर्क राशि में विराजमान हैं।
  •  बुध: तुला राशि में गोचर कर रहे हैं (वक्री स्थिति में)।
  •  बृहस्पति (गुरु): कर्क राशि में उच्च के होकर विराजमान हैं (31 अक्टूबर को सिंह राशि में गोचर करेंगे)।
  • शुक्र: तुला राशि में वक्री (उल्टी चाल) स्थिति में गोचर कर रहे हैं।
  • शनि: मीन राशि में वक्री हैं तथा 9 अक्टूबर की शाम को इन्होंने उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश किया है।
  • राहु: कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं।
  •  केतु: सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं।

आज के शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्मचार्य : 04:49प्रातः 05:37 प्रातः
  • अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11 बजकर 45 मिनट से दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक।
  • अमृत काल: दोपहर 3 बजकर 36 मिनट से सायं 5 बजकर 14 मिनट तक।
  • कुतुप मुहूर्त: सुबह 11 बजकर 45 मिनट से दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक।
  • रौहिण मुहूर्त: दोपहर 12 बजकर 31 मिनट से 1 बजकर 18 मिनट तक।

आज के अशुभ समय

  • राहुकाल: प्रातः 9 बजकर 13 मिनट से प्रातः 10 बजकर 41 मिनट तक।
  • गुलिकाल: प्रातः 6 बजकर 19 मिनट से प्रातः 7 बजकर 46 मिनट तक।
  • यमगण्ड: दोपहर 1 बजकर 35 मिनट से दोपहर 3 बजकर 2 मिनट तक।
  • दुर्मुहूर्त: 07:58 प्रातः 08:44 प्रातः वर्ज्यम् : 05:51 प्रातः 07:28 प्रातः, 05:58 प्रातः 07:37 प्रातः

दिशाशूल- पूर्व दिशा में

उपाय : पूर्व दिशा में यात्रा करना बहुत जरूरी हो, तो थोड़ा सा घी खाकर और भगवान का स्मरण करके घर से प्रस्थान कर सकते हैं।

शिववास: गौरी के साथ – 09:19 पूर्वाह्न् तक, उसके बाद श्मशान में

दिन का चौघड़िया

  •  शुभ: प्रातः 06:21 से प्रातः 07:48 तक
  • रोग: प्रातः 07:48 से प्रातः 09:14 तक
  •  उद्वेग: प्रातः 09:14 से प्रातः 10:40 तक
  • चर: सुबह 10:40 बजे से दोपहर 12:07 बजे तक
  • लाभ: दोपहर 12:07 बजे से दोपहर 01:33 बजे तक
  • अमृत: 01:33 से 02:59 बजे तक
  • काल: 02:59 अपराह्न से 04:26 अपराह्न तक
  •  शुभ: 04:26 अपराह्न से 05:52 अपराह्न तक

रात का चौघड़िया

  •  लाभ: शाम 05:52 बजे से शाम 07:26 बजे तक
  •   उद्वेग: 07:26 अपराह्न से 08:59 अपराह्न तक
  •  शुभ: रात्रि 08:59 बजे से रात्रि 10:33 बजे तक बजे
  •  अमृत: रात्रि 10:33 बजे से रात्रि 12:08 बजे तक
  •   चर: 12:08 पूर्वाह्न से 01:42 पूर्वाह्न
  • रोग: 01:42 पूर्वाह्न से 03:16 पूर्वाह्न
  • काल: प्रातः 03:16 से प्रातः 04:50 तक
  •  लाभ: प्रातः 04:50 से प्रातः 06:22 तक

व्रत त्यौहार 

  • सर्वपितृ अमावस्या (पितृ विसर्जन अमावस्या): आज पितृ पक्ष का अंतिम दिन है। इस दिन सभी ज्ञात-अज्ञात पितरों का श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान किया जाता है।

  • शनिश्चरी अमावस्या: अमावस्या तिथि शनिवार के दिन पड़ने से यह दुर्लभ ‘शनि अमावस्या’ का संयोग है, जो शनिदेव की कृपा पाने और शनि की पीड़ा से मुक्ति के लिए उत्तम है

आज 10 अक्टूबर 2026 शनिवार का राशिफल 

मेष राशि:-

चर्चा में संकोच दिखाएंगे, हालांकि व्यक्तिगत प्रयासों में बेहतर बने रहेंगे. भावनात्मक रिश्तों में धैर्य बढ़ाने की जरूरत है. सबके प्रति आदर और सम्मान रखें. सजगता बनाए रखेंगे और रिश्तों में संतुलन बढ़ाएंगे. निजी मामलों में स्पष्टता लाएंगे और कोई जरूरी सूचना मिलना संभव है.

वृष राशि:-

प्रिय से कहेंगे जरूरी बात, संवरेंगे मन के रिश्ते, आप अनुभवियों से सीख और सलाह लेंगे. अपनी साख व सम्मान बनाए रखेंगे. मित्रों से भेंट होगी और परस्पर भरोसा बढ़ा रहेगा‌।संबंधों में मजबूती आएगी. साहस, सूझबूझ और सामंजस्य से कार्य करेंगे. भ्रमण व मनोरंजन पर जाएंगे, जिससे मन के रिश्ते संवरेंगे और प्रिय से जरूरी बात कहेंगे।

मिथुन राशि: –

पारिवारिक मामलों में बढ़ेगी रुचि, बड़बोलेपन से बचें। इस राशि के जातक घर में समय देंगे और अपनों के साथ सुख से रहेंगे. पारिवारिक मामलों में रुचि रहेगी और परिजनों से प्रभावित रहेंगे।व्यक्तिगत संबंधों में विश्वास बढ़ेगा. अपनों की खुशी का ख्याल रखेंगे. हालांकि जिद, अतिसंवेदनशीलता और बड़बोलेपन से बचें, क्योंकि इससे रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं।

कर्क राशि:-

मजबूत होगी भाईचारे की भावना, अपनों संग समय बिताएंगे। आपमें भाईचारे की भावना बल पाएगी. व्यक्तिगत संबंधों को बढ़ावा मिलेगा और परिजनों से सुख-सौख्य साझा करेंगे।जन सहकार की भावना रखेंगे और रिश्तों को बल देंगे. विनम्रता बनाए रखेंगे तथा रक्त संबंधों पर ध्यान देंगे. मित्रों का साथ मिलेगा और करीबियों के साथ समय बिताएंगे।

सिंह राशि:-

घर में  खुशियां बनी रहेंगी,  भावनात्मक पक्ष मजबूत रहेगा।इस राशि के जातक अपनों के प्रति सकारात्मक नजरिया रखेंगे. सहकार एवं सद्भाव बढ़ाएंगे, जिससे घर में खुशियां बनी रहेंगी।कोई मूल्यवान भेंट मिलना संभव है. प्रेम व स्नेह के प्रयासों को आगे बढ़ाएंगे. कुटुंबियों पर ध्यान देंगे, जिससे भावनात्मक पक्ष मजबूत रहेगा और साज-संवार पर जोर देंगे।

कन्या राशि: आपस में खुशियां साझा करेंगे, आपका प्रेम पक्ष बेहतर बना रहेगा।आप आपस में खुशियां साझा करेंगे और विभिन्न आयोजनों से जुड़ेंगे. स्वजनों से भेंट होगी तथा सबका सहयोग व समर्थन पाएंगे।रिश्तों में सुधार आएगा और प्रिय की बात सुनेंगे. करीबी लोग सहयोगी बनेंगे, जिससे प्रेम पक्ष बेहतर बना रहेगा. संबंध प्रभावशाली रहेंगे और भेंटवार्ता में आगे रहेंगे।

तुला राशि: –

रिश्तों में सजगता बनाए रखें, भावुकता पर  नियंत्रण रखें। तुला राशि के जातक रिश्तों में सजगता रखें और सहजता से आगे बढ़ें. आवश्यक निर्णय ले सकते हैं और चर्चा-संवाद में सहज रहेंगे।करीबियों से मेलजोल बढ़ाएंगे. प्रेम व स्नेह में धैर्य से काम लेंगे और संवेदनशीलता पर नियंत्रण रखेंगे. विपक्षियों से सतर्कता बनाए रखना भी आवश्यक है।

वृश्चिक राशि:-

मन के मामले पक्ष में रहेंगे, प्रियजनों से भेंट के अवसर बनेंगे ।जातकों का स्वजनों में विश्वास बढ़ेगा. प्रियजनों पर फोकस रहेगा और मन के मामले पक्ष में रहेंगे। भ्रमण व मनोरंजन पर जाएंगे, जिससे सुखद सूचना मिलेगी. साथी सहयोग करेंगे और प्रेम प्रयासों को बल मिलेगा. रिश्तों में शुभता रहेगी और भेंट के कई अवसर बनेंगे।

धनु राशि:-

प्रियजनों का पूरा साथ मिलेगा, मन के रिश्ते प्रगाढ़ होंगे।आप प्रियजनों का साथ पाएंगे और आपसी स्नेह का प्रदर्शन करेंगे. संवाद और संपर्क पूरी तरह सकारात्मक रहेंगे।  इच्छित सूचना प्राप्त होगी, जिससे जीवन में हर्ष और आनंद बढ़ेगा. स्मरणीय पल निर्मित होंगे. निजी मामलों में साहस बढ़ेगा और मन के रिश्तों में मजबूती आएगी।

मकर राशि:-

इस राशि के जातकों का बढ़ेगा सुख, प्रेम संबंध संवरेंगे। आपका  सुख बढ़ा रहेगा. रिश्तों में सहकार बनाए रखेंगे और भावनात्मक मामले काफी प्रभावी बनेंगे।निजी विषयों पर फोकस बढ़ाएंगे. समकक्षों का साथ व समर्थन मिलेगा. अपनों पर भरोसा बनाए रखेंगे, जिससे मन के मामले संवरेंगे और प्रेम संबंधों में बेहतर सुधार होगा।

कुंभ राशि: –

व्यर्थ की वार्ता से  दुरी बनाएं, भावावेश में प्रतिक्रिया न दें। कुंभ राशि के जातक व्यर्थ वार्ता से बचें. प्रेम पक्ष सहज रहेगा और व्यवहार में मधुरता रखें. गरिमा व गोपनीयता पर जोर रहेगा।परिजन सहयोगी होंगे. उचित अवसर की प्रतीक्षा करें और मन की बात सहजता से रखें. सूचना की प्राप्ति संभव है, लेकिन भावावेश में कोई प्रतिक्रिया न दे।

मीन राशि: –

आपका आपसी संबंध खुशहाल बना रहेगा दाम्पत्य, प्रगाढ़ होंगे।इस राशि के जातकों का दाम्पत्य खुशहाल बना रहेगा. प्रेम संबंधों में भरोसा बढ़ेगा और भावनात्मक मामले प्रभावी बनेंगे।रिश्तों को बल मिलेगा और व्यवहार में सहज रहेंगे. साथी सहयोगी होंगे और मित्रों की मदद मिलेगी. प्रियजन से भेंट होगी, बड़प्पन बनाए रखेंगे और विनम्रता से काम लेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}