अपराधमंदसौर जिलामल्हारगढ़

पिपलियामंडी कृषि मंडी में लहसुन व्यापारी के साथ धोखाधडी

पिपलियामंडी कृषि मंडी में लहसुन व्यापारी के साथ धोखाधडी

पिपलियामंडी।स्थानीय कृषि मंडी में लहसुन व्यापारी के साथ धोखाधडी होने का मामला सामने आया है।अज्ञात बदमाश ने गोदाम में लहसुन भरकर ले गया ट्रक माल सहित गायब कर दिया।पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है।मिली जानकारी अनुसार कृषि उपज मंडी प्रांगण में लहसुन व्यापारी शंकरलाल हरजानी की सांईकृष्णा इम्पेक्स से फर्म है।

व्यापारी हरजानी ने बताया कि उन्होंने आसाम बंगाल एम डी ट्रांसपोर्ट मंदसौर के जरिए ट्रक बुलवाया था। 23 अगस्त को रात करीब 8 बजे ट्रक क्रमांक एचआर 39 जी 8686 में वेस्ट बंगाल सिलीगुड़ी  के लिए 136 क्विंटल 85 किलो लहसुन लोड की थी।लहसुन के कट्टो पर हमारी फर्म के टैग लगे हुए थे।ट्रक लहसुन लेकर निकला उसके बाद से ही ट्रक के चालक ने मोबाइल बंद कर लिया।जहां के लिए लोड किया था वंहा भी लहसुन नहीं पहुंचा।

ट्रक की जानकारी निकाली गई तो ट्रक का रजिस्ट्रेशन नंबर ही फर्जी निकला।व्यापारी पुत्र संजय हरजानी ने बताया कि जो आयशर कंपनी के रजिस्ट्रेशन क्रमांक वाले ट्रक एच आर 39 जी 8686 की जांच की तो रजिस्ट्रेशन नंबर ही फर्जी निकला।उस ट्रक असली रजिस्ट्रेशन क्रमांक एमपी 09 बीएम 4221 निकला । व्यापारी ने ट्रक का फोटो ओर चालक का फोटो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल किया है।

गौरतलब है कि पूर्व में भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी है।इस मामले में भी पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}