उज्जैन

ईद मिलादुन्नबी जुलूस की तैयारियों को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न हुई

ईद मिलादुन्नबी जुलूस की तैयारियों को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न हुई

असलम खान – संस्कार दर्शन न्यूज, खाचरौद 

खाचरौद। आगामी ईद मिलादुन्नबी के त्यौहार को लेकर 26 अगस्त 2026 को निकलने वाले जुलूस की व्यवस्थाओं एवं तैयारियों के संबंध में 23 अगस्त 2026 को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जुलूस को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को लेकर आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। बैठक में जुलूस के मार्ग, यातायात व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, साफ-सफाई सहित सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक तैयारियों को लेकर आयोजकों और समिति सदस्यों से चर्चा की गई। प्रशासन एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों ने पर्व के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सहयोग की अपील की।

इस अवसर पर खाचरौद थाना प्रभारी, तहसीलदार, नगर पालिका अधिकारी, विद्युत विभाग के अधिकारी, शांति समिति के सदस्य, जुलूस के आयोजक एवं पत्रकारगण उपस्थित रहे। अधिकारियों ने सभी से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ ईद मिलादुन्नबी का त्यौहार मनाने तथा प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}