गरोठमंदसौर जिला

रामनगर में निशुल्क आयुर्वेद रोग निदान शिविर का हुआ आयोजन 

रामनगर में निशुल्क आयुर्वेद रोग निदान शिविर का हुआ आयोजन 

खडा़वदा । आयुष विभाग एवम आदरणीय प्रभारी जिला आयुष अधिकारी डॉक्टर रश्मि मौर्य के निर्देशन में शासकीय आयुर्वेद औषधालय रामनगर, द्वारा ग्राम रामनगर में आयुष जन स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत निशुल्क आयुर्वेद रोग निदान शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में विभिन्न रोगों जैसे ज्वर , कास , श्वास , अम्लपित्त, शिरोरोग, ग्रहणी उच्च रक्तचाप,दुर्बलता, नेत्र विकार, कर्णविकार, त्वचारोग, दंतरोग, अर्शरोग, संधिवात , आमवात, वातरोग,उदर रोग आदि रोगों हेतु निशुल्क आयुर्वेद औषधि वितरित की गई ।

उक्त शिविर में डॉ शिवानी पालीवाल (आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी )द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं औषधि का वितरण श्री रजनीश भाटी,श्री मती सुमन मिश्रा, श्री महेश कुमार शर्मा द्वारा सेवाएं दी गई | शिविर में उपस्थित रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर, वर्षा ऋतु के पथ्य अपथ्य, आहार विहार पालन के साथ बिमारियों से बचाव हेतु परामर्श दिया गया। तथा औषधालय में पौधा रोपण किया गया| आभार श्याम गुप्ता नगर अध्यक्ष ने माना।

श्याम गुप्ता भाजपा नगर अध्यक्ष ने बताया कि आयुष औषधालय रामनगर द्वारा कई बार शिविर किए गए इससे मरीजों को काफी लाभ मिला और गांव वाले इसका काफी लाभ उठा रहे हैं।शिविर में पुरुष-16, स्त्री-16 कुल- 32 मरीज लाभान्वित हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}