भानपुरामंदसौर जिला

भानपुरा पुलिस ने 480 ग्राम ब्राउन शुगर, 780 ग्राम एमडीएमए व 5 किलोग्राम डोडाचुरा जप्त कर एक महिला सहित 03 आरोपीयों को किया गिरफ्तार 

भानपुरा पुलिस ने 480 ग्राम ब्राउन शुगर, 780 ग्राम एमडीएमए व 5 किलोग्राम डोडाचुरा जप्त कर एक महिला सहित 03 आरोपीयों को किया गिरफ्तार 

भानपुरा ।पुलिस अधीक्षक  श्री विनोद कुमार मीणा के निर्देशनों के तारतम्य में श्री रामसनेही मिश्रा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ एवं श्री विजय कुमार यादव एसडीओपी गरोठ के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भानपुरा उप निरीक्षक विनय बुन्देला की टीम ने भैसोदा से भेसोदामंडी के बीच तालाब के किनारे आमरोड पर कार्यवाही करते आरोपीगण पुरन सिंह, सत्यनारायण बैरागी व चंद्रकला बैरागी के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ 480 ग्राम ब्राउन शुगर, 780 ग्राम एमडीएमए व 5 किलोग्राम डोडाचुरा कीमती 1290000 /- रूपये की जप्त करने में सफलता हासिल की।

22.08.2026 को थाना भानपुरा पर मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि एक होण्डा सीडी 110 मोटर सायकल से दो पुरूष व एक महिला कुल 03 व्यक्ति जिनके पास अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर, एम.डी. व डोडाचुरा है वे एक बिना नम्बर की काले रंग की होण्डा सीडी 110 मोटरसायकल से भवानीमंडी राजस्थान से ट्रेन पकडकर कहीं जाने वाले है। सूचना विश्वनीय होने से सउनि प्रेमदास आटोडिया हमराह टीम के द्वारा घेराबंदी की जाकर मौके से पुरनसिंह पिता गुमानसिंह, सत्यनारायण पिता बालुदास बैरागी व चंद्रकला पति सत्यनारायण बैरागी सभी निवासी जगदी थाना सुवासरा अवैध मादक पदार्थ 480 ग्राम ब्राउन शुगर,780 ग्राम एम.डी. व 05 किलोग्राम डोडाचुरा कुल कीमती 1290000 रुपये व एक बिना नम्बर की काले रंग की होण्डा सीडी 110 मोटरसायकल जिसे मौके पर पुलिस द्वारा जप्त किया गया व आरोपीगणों को गिरफ्तार किया जाकर अपराध धारा 8/15,21,22 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है । आरोपीगणों से अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर,एमडीएमए व डोडाचुका के स्त्रोत के संबंध मे पूछताछ कर अनुसंधान किया जा रहा है ।

जप्तमश्रुका- 480 ग्राम ब्राउन शुगर, 780 ग्राम एमडीएमए व 5 किलोग्राम डोडाचुरा कीमती 12 लाख 90 हजार रूपये व एक होण्डा सीडी 110 मोटर सायकल कीमती 70000 रूपये

गिरफ्तार आरोपीः- 1. पुरन सिंह पिता गुमान सिंह सौं.राजपुत उम्र 33 साल निवासी जगदी थाना सुवासरा

2. सत्यनारायण पिता बालुदास बैरागी उम्र 38 साल निवासी जगदी थाना सुवासरा

3. चंद्रकला पति सत्यनारायण बैरागी उम्र 34 साल निवासी जगदी थाना सुवासरा

फरार आरोपीः– 1.गोकुल सिंह पिता शिवसिंह सौं.राजपुत निवासी जगदी थाना सुवासरा

Ø सराहनीय कार्य– उक्त सराहनीय कार्य मे थाना प्रभारी भानपुरा उनि विनय बुन्देला, उनि धर्मेश यादव व टीम का विशेष सराहनीय योगदान रहा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}