NHAI की बड़ी सौगात: ‘राजमार्गयात्रा’ ऐप पर शुरू हुई ‘डिजिटल लोकल पास’ सुविधा, फिलहाल रीवा संभाग का कोई टोल शामिल नहीं

NHAI की बड़ी सौगात: ‘राजमार्गयात्रा’ ऐप पर शुरू हुई ‘डिजिटल लोकल पास’ सुविधा, फिलहाल रीवा संभाग का कोई टोल शामिल नहीं
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने टोल प्लाजा के पास रहने वाले वाहन मालिकों को बड़ी राहत दी है। अब ‘राजमार्गयात्रा’ मोबाइल ऐप के जरिए घर बैठे ‘डिजिटल लोकल पास’ बनाया जा सकेगा।यह सुविधा देश के 121 टोल प्लाजा पर लागू की गई है। इसके तहत प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोग मात्र ₹340 मासिक शुल्क पर असीमित यात्रा कर सकेंगे। खास बात यह है कि पते और वाहन का वेरिफिकेशन डिजिलॉकर और वाहन पोर्टल के जरिए पूरी तरह डिजिटल होगा, जिससे कागजी कार्रवाई से मुक्ति मिलेगी।राजमार्गयात्रा’ ऐप पर शुरू हुई डिजिटल लोकल पास सुविधा के पहले चरण में मध्य प्रदेश के कुल 10 टोल प्लाजा को शामिल किया गया है। जिसमें रीवा संभाग का कोई टोल प्लाजा शामिल नहीं है। डिजिटल लोकल पास’ नियम को देश के सभी पात्र टोल प्लाजा पर आगामी कुछ महीनों में चरणबद्ध तरीके से लागू कर दिया जाएगा।


