
शिप्रा एवं चंबल के संगम स्थल सिपावरा से निकली यात्रा, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने लिया भाग
किशनगढ़ तालठा शंभू सिंह तंव
संत शिरोमणि रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर उनके जीवन दर्शन, समता, भक्ति, सेवा, सामाजिक न्याय एवं मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं कलश वंदन यात्रा का जनपद पंचायत आलोट अंतर्गत ग्राम सिपावरा में शुभारंभ किया गया। शिप्रा एवं चंबल नदियों के संगम स्थल ग्राम सिपावरा से विधायक डॉ चिंतामन मालवीय एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कलश वंदन यात्रा का शुभारंभ हुआ।
सामाजिक समरसता एवं समानता का संदेश देगी यात्रा
यात्रा के माध्यम से संत शिरोमणि रविदास महाराज के जीवन एवं उनके विचारों से आमजन को अवगत कराया जा रहा है। संत रविदास महाराज ने समाज में समानता, भाईचारे, सेवा, भक्ति एवं सामाजिक समरसता का संदेश दिया। कलश वंदन यात्रा के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन को उनके आदर्शों एवं विचारों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
ग्रामीणों ने उत्साह से लिया भाग
ग्राम सिपावरा में यात्रा के शुभारंभ अवसर पर विधायक, जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों एवं ग्रामीणजनों ने सहभागिता की। यात्रा के दौरान विभिन्न सामाजिक एवं जनसंपर्क गतिविधियों के माध्यम से संत रविदास महाराज के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा तथा सामाजिक एकता एवं सद्भाव को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा।


