भानपुरामंदसौर जिलाराजनीति

लोकेश जांगड़े बने भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला सामाजिक संपर्क प्रमुख

मनोनयन पर कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतको ने दी बधाई ,संगठन को मजबूत करने की जताई उम्मीद
भानपुरा-भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा जिला मंदसौर मैं लोकेश कुमार जांगड़े को जिला सामाजिक संपर्क का प्रमुख का दायित्व सौंपे जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में हर्ष की लहर है। उनके मनोनयन पर पार्टी पदाधिकारीयो, कार्यकर्ताओं, सामाजिकजनों एवं शुभचिंतको मैं उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
लोकेश जांगड़े को संगठन के प्रति सक्रियता सामाजिक सहभागिता एवं समर्पण को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की। शुभचिंतकों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व एवं सक्रिय प्रयासों से अनुसूचित जाति मोर्चा को जिले में और अधिक मजबूती मिलेगी तथा समाज के विभिन्न वर्गों के बीच बेहतर सामाजिक समन्वय स्थापित होगा।
नवीन दायित्व मिलने पर लोकेश जांगड़े ने संगठन द्वारा जताए गए विश्वास के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी की विचारधारा एवं संगठन की भावना के अनुरूप पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि सामाजिक संपर्क को मजबूत करना, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलना तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक संगठन की पहुंच को बढ़ाना उनकी प्राथमिकता रहेगी ।
उनके मनोनयन पर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतको ने कहा कि लोकेश जांगड़े को मिली यह जिम्मेदारी उन के लिए ही नहीं,बल्कि क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के लिए गौरव का विषय हैं ।सभी ने उन के सफल एवं सार्थक कार्यकाल की की कामना करते हुए पुनः बधाई प्रेषित की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}