मंदसौर जिलासीतामऊ
सीसी सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, ग्रामीणों ने जांच की मांग की

सीसी सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, ग्रामीणों ने जांच की मांग की
सीतामऊ।ग्राम पंचायत गलिहारा के अंतर्गत आने वाले गांव रामाखेड़ी में चल रहे सीसी सड़क निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है और यह कार्य भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार सड़क निर्माण में उपयोग की जा रही सामग्री और कार्य की गुणवत्ता की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। मौके पर सड़क निर्माण कार्य के दौरान गिट्टी बिछाई गई है, जिसे लेकर ग्रामीणों का कहना है कि निर्धारित मापदंडों के अनुसार गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए।



