मंदसौर जिलासीतामऊ

सीतामऊ में गूंजेगा हर-हर महादेव, 24 अगस्त को निकलेगी भव्य राजसी शाही सवारी

23 अगस्त को विशाल वाहन रैली, 24 अगस्त को भगवान महादेव की राजसी शाही सवारी

सीतामऊ। नगर में सावन माह के पावन अवसर पर भगवान श्री वैद्यनाथजी महादेव, श्री नर्मदेश्वरजी महादेव एवं श्री नीलकंठजी महादेव की भव्य राजसी शाही सवारी निकाली जाएगी। सोमवार, 24 अगस्त 2026 को दोपहर 3 बजे श्री मोड़ी माताजी मंदिर से शाही सवारी प्रारंभ होगी। भगवान महादेव राजसी शाही पालकी में सवार होकर नगर भ्रमण करेंगे और श्रद्धालुओं को दर्शन एवं आशीर्वाद प्रदान करेंगे।

शाही सवारी से एक दिन पूर्व 23 अगस्त, रविवार को शाम 7 बजे भव्य विशाल वाहन रैली का आयोजन किया जाएगा। वाहन रैली मोड़ी माताजी मंदिर से प्रारंभ होकर जबरिया हनुमान मंदिर, बस स्टैंड तक जाएगी। इसमें बड़ी संख्या में युवा एवं महादेव भक्त शामिल होकर रैली की शोभा बढ़ाएंगे।

आयोजन श्री नर्मदेश्वर महादेव तालाब चौक, श्री नीलकंठ महादेव रतन कुंड एवं बाबा वैद्यनाथ महादेव महावीर चौक के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। आयोजकों ने समस्त श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर भगवान महादेव की शाही सवारी के दर्शन का लाभ लेने का आग्रह किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}