सुवासरा नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर शिवसेना युवा सेना द्वारा ज्ञापन सौंपा गया

सुवासरा नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर शिवसेना युवा सेना द्वारा ज्ञापन सौंपा गया
सुवासरा- नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर शिवसेना युवा सेना द्वारा नगर परिषद सुवासरा में संभाग सचिव केसर सिंह पडिहार एवं जिला अध्यक्ष मंदसौर श्याम सिंह पंवार के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में नगर के 15 वार्डों में अधूरे सड़क एवं नाली निर्माण कार्यों को पूर्ण करने, स्टेडियम के पीछे की कॉलोनियों तथा रेलवे फाटक के पास श्रीराम कॉलोनी में आमजन की सुविधा के लिए तत्काल आवश्यक कार्य करवाने की मांग की गई।, जिसमें उपस्थित नगर के आमजन व, कार्यकर्ता
शिवसेना युवा सेना ने नगर परिषद को ज्ञापन प्राप्ति के 7 दिवस के भीतर उक्त समस्याओं का निराकरण करने का समय दिया है। निर्धारित समय में कार्य पूर्ण नहीं होने पर संगठन द्वारा नगर परिषद सुवासरा में धरना दिया जाएगा, जिसकी समस्त जवाबदारी नगर परिषद एवं शासन-प्रशासन की होगी।



