
महाविद्यालय ताल में कला संकाय में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम प्रारंभ करने हेतु विधायक डॉ मालवीय ने उच्च शिक्षा मंत्री श्री परमार को सौंपा पत्र
ताल ब्यूरो चीफ शिवशक्ति शर्मा
शासकीय महाविद्यालय ताल में स्नातक तक का ही पाठ्यक्रम चल रहा है परिणामस्वरूप अधिकांश विद्यार्थी (छात्र -छात्राएं)कला संकाय में स्नातकोत्तर विषय में आगे अध्ययन करना चाहते हैं।इस बात को लेकर क्षेत्रीय विधायक डाक्टर चिंतामणि मालवीय को अवगत कराने पर उन्होंने उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार से भेंट कर ताल महाविद्यालय में वाणिज्य एवं विज्ञान संकाय के स्नातक स्तर पर नवीन शाखाओं में वृद्धि तथा कला संकाय में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम प्रारंभ करने हेतु मांग पत्र भेंट किया।इस पर उच्च शिक्षा मंत्री श्री परमार ने सकारात्मक रूप से विचार करने हेतु आश्वस्त किया।



