गरोठमंदसौर जिला

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर सरस्वती शिशु मंदिर व हाई सेकेंडरी स्कूल पावटी में बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर सरस्वती शिशु मंदिर व हाई सेकेंडरी स्कूल पावटी में बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया


पावटी। गरोठ तहसील के ग्राम पावटी में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर आज हाइस्कूल पावटी ध्वजा रोहण कार्यक्रम हुआ जिसमे गांव के वरिष्ठ श्री भेरू लाल गोस्वामी,ग्राम पंचायत पावटी सरपंच श्री नारायण सिंह राठौर, पूर्व सरपंच श्री गोपाल सिंह चौहान, समाज सेवी श्री डॉ शम्भु सिंह चौहान , उप सरपंच गोपाल सिंह ,पूर्व सरपंच शिवनारायन खींची, जाकिर मंसूरी तथा हाई स्कूल प्रिंसिपल श्री गोर्धन सिंह तंवर आदि ग्रामीण जनों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ ।

जिसमे समाजसेवी डॉ शंभू सिंह चौहान द्वारा पिछले वर्ष 15 अगस्त 25 को घोषणा की थी कि जो भी स्कूल में सर्वोच्च अंक ले कर आएगा एक बालक व एक बालिका उनको 1100-1100 रु. नगद पुरष्कार दिया जाएगा । उसी बात को रखते हुवे कु.लखन सिंह नारायण सिंह व कु.काजल बाबूलाल निल इन दोनों ने हाइस्कूल पावटी में सर्वोच्च अंक प्राप्त किया इनको 1100-1100 रु का नगद पुरस्कार दिया गया। साथ ही उनके द्वारा यह घोषणा भी की गई की 2027 में भी जो बालक बालिका म. प्र. बोर्ड की टॉप 10 की लिस्ट में आएगा उनको 11000 रु. का नगद पुरस्कार दिया जाएगा व जो स्कूल में सर्वोच्च अंक लायेगा उनको भी 1100 .1100 का पुरस्कार दिया जाएगा । हाइस्कूल स्कूल पावटी के सभी अध्यापक ने अपने अपने विषय मे सर्वोच्च अंक वाले को भी नगद पुरष्कार दिया ।
अगर सभी जगह अध्यापक हर वर्ष इसी प्रकार से बच्चो को पुरष्कृत कर प्रोत्साहित हित करते है तो निश्चित ही स्कूल के परसेंटेज का ग्राफ बढेगा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}