भानपुरामंदसौर जिला
नवांकुर सखी हरियाली यात्रा के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

नवांकुर सखी हरियाली यात्रा के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया
भानपुरा । प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आवाह्न पर मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद् (योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग मध्य प्रदेश शासन) मंदसौर के जिला समन्वयक तृप्ति बैरागी के निर्देशन में विकासखंड भानपुरा की चयनित नवांकुर संस्था- मानस सामाजिक सेवा समिति कंवला द्वारा सेक्टर 03 दुधाखेड़ी के ग्राम अंत्रालिया में नवांकुर सखी हरियाली यात्रा का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर सरपंच गुमान सिंह चौहान द्वारा माल्यार्पण कर किया गया। परामर्शदाता लोकेश कुमार जांगड़े ने बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य नारी शक्ति को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना तथा एक पेड़ मां के नाम अभियान से जोड़कर प्रकृति की सुंदरता बढ़ाना है। शुरुआत कलश यात्रा से हुई जिसमें नवांकुर सखिया ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की इसके पश्चात भारत माता के जय घोष एवं देशभक्ति के नारों के साथ तिरंगा यात्रा निकल गई। कार्यक्रम के अंत में नवांकुर सखियों द्वारा मंदिर परिसर में पौधारोपण किया गया। साथ ही बीज और थैलियां वितरित की गई। इस कार्यक्रम में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अंत्रालिया से गोविंदराम पाटीदार, रामदयाल मीणा, रमेशचंद्र सेन, उमेदराम पाटीदार, एवं नवांकुर सखियां उपस्थित रहें। आभार नवांकुर समन्वयक नितेश चौहान ने माना।



