मंदसौरमध्यप्रदेश

भगवान पशुपतिनाथ पालकी यात्रा, मंदसौर यातायात व्यवस्था

भगवान पशुपतिनाथ पालकी यात्रा, मंदसौर यातायात व्यवस्था

मंदसौर – भगवान पशुपतिनाथ मंदिर से शहर में पालकी सवारी का  17 अगस्त, सोमवार को भ्रमण कार्यक्रम होगा जिसको दृष्टिगत रखते हुए निम्न लिखित यातायात व्यवस्था संपूर्ण दिवस में प्रभावी होगी ।

बड़े वाहनों के लिए प्रतिबंधित मार्ग- 10 नंबर नाका से प्रतापगढ़ पुलिया तथा प्रतापगढ़ पुलिया से कोर्ट घाटी मार्ग सभी बड़े वाहनों तथा बसों के लिए प्रतिबंधित रहेगा, प्रतापगढ़ से मंदसौर आने जाने वाली बसें नयाखेड़ा होकर आ जा सकेगी।

बड़ी पुलिया ( पशुपतिनाथ मंदिर) – संपूर्ण दिन सभी प्रकार के वाहन दो पहिया, तीन पहिया, चार पहिया के लिए प्रतिबंधित रहेगी । केवल दो पहिया वाहन पशुपतिनाथ मंदिर छोटी पुलिया से खिलजीपुरा, चंद्रपुर आ जा सकेंगे । अन्य वाहन चंद्रपुर, खिलजीपुरा आने-जाने के लिए कृपया मेंनपुरिया चौराहा अथवा बाईपास नालछा माता मंदिर मार्ग का उपयोग करें।

पालकी के दौरान शहर व्यवस्था- पालकी सवारी के शहर भ्रमण के दौरान भ्रमण के संबंध मार्गो को बंद रखकर अन्य मार्गों पर वाहन डाइवर्ट किए जाएंगे ।

वाहन पार्किंग– दर्शनार्थियों अपने वाहन नई पार्किंग चंद्रपुरा तथा तथा छोटी पुलिया नदी के किनारे मार्ग पर साइड से पार्क करे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}