सीतामऊ में बजरंग दल का विद्यार्थी वन संचार कार्यक्रम संपन्न

सीतामऊ में बजरंग दल का विद्यार्थी वन संचार कार्यक्रम संपन्न
सीतामऊ। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल सीतामऊ प्रखंड द्वारा बजरंग दल विद्यार्थी वन संचार कार्यक्रम का आयोजन कालिका माता मंदिर परिसर, ग्राम सेदरा माता, सीतामऊ में किया गया। कार्यक्रम में युवाओं को राष्ट्र, समाज एवं संगठन के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया गया।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के जिला संयोजक अनिल जी धनगर ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक युवा को राष्ट्र के प्रति समर्पित रहते हुए शारीरिक एवं मानसिक रूप से मजबूत होना चाहिए। संगठन के प्रति समर्पण के साथ राष्ट्रहित में आने वाली चुनौतियों का सामना करने का सामर्थ्य प्रत्येक कार्यकर्ता में होना आवश्यक है।
उन्होंने संगठन के विभिन्न आयामों की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं को उनके दायित्व एवं जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से बताया तथा कहा कि युवाओं में जोश के साथ-साथ होश भी होना चाहिए। युवा अवस्था ऊर्जा एवं उत्साह से भरपूर होती है, जिसका उपयोग राष्ट्र एवं समाज के हित में सकारात्मक कार्यों के लिए किया जाना चाहिए।
जिला संयोजक ने युवाओं से धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में अधिक से अधिक सहभागिता करने तथा राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं देश के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को देश के प्रति होने वाले विभिन्न षड्यंत्रों एवं चुनौतियों के प्रति जागरूक रहना चाहिए तथा राष्ट्रीय धरोहरों की रक्षा के लिए सजग रहना चाहिए। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं को आंदोलनों में सहभागिता के संबंध में उचित मार्गदर्शन देते हुए शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से राष्ट्रहित के विषयों को उठाने की बात कही।
कार्यक्रम में मंचासीन कालिका माता मंदिर के गुरुजी, जिला विद्यार्थी प्रमुख गोपाल कुमावत टांक, प्रखंड अध्यक्ष पारसमल टेलर, प्रखंड मंत्री ईश्वर साहू एवं प्रखंड संयोजक दीपक शर्मा रहे।
इस अवसर पर जिले से विहिप सह सत्संग प्रमुख रामलाल जी जाट, बजरंग दल जिला गो रक्षा प्रमुख रमेश गुर्जर, प्रखंड उपाध्यक्ष पुष्कर दास बैरागी, प्रखंड सह संयोजक केशव धनगर, राम बाबू शर्मा, प्रखंड विद्यार्थी प्रमुख अक्षय, प्रखंड सत्संग प्रमुख लक्ष्मण सिंह पड़ियार, प्रखंड सह मंत्री हेमंत शर्मा, मंदिर अर्चक पुरोहित टीकाराम प्रधान, धर्माचार्य संपर्क प्रमुख नरभे सिंह डांगी सामाजिक समरसता प्रमुख दिलीपकुमावत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान लदुना खंड एवं भगोर खंड में कार्यकर्ताओं को खंड की जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इसके साथ ही सीतामऊ प्रखंड का अभ्यास वर्ग भी संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन के विस्तार, राष्ट्रहित एवं समाजसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।



