रतलामताल

80 वां स्वतंत्रता दिवस विधायक मालवीय के मुख्य अतिथि में आयोजित किया गया इस अवसर पर-पुलिस जवानों ने दी सलामी

80 वां स्वतंत्रता दिवस विधायक मालवीय के मुख्य अतिथि में आयोजित किया गया इस अवसर पर-पुलिस जवानों ने दी सलामी

ताल ब्यूरो चीफ शिवशक्ति शर्मा

80 वे स्वतंत्रता दिवस पर नगर का सार्वजनिक ध्वजारोहण सम्पन्न किया गया।

नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी पारंपरिक उल्लास और धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।

ताल नगर का मुख्य समारोह मुखर्जी चौक में हुआ जहां नगर परिषद अध्यक्ष मुकेश परमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और सशस्त्र परेड की सलामी ली। विद्यार्थियों एवं उपस्थित जन समुदाय ने इस अवसर पर राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान गाया। स्वतंत्रता दिवस के 80 वे मौके पर नगर परिषद द्वारा मुखर्जी चौक पर 100 फीट ऊंचा स्थाई तिरंगा भी फहराया गया। मुख्य अतिथि विधायक डॉ चिंतामणि मालवीय थे। अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष मुकेश परमार ने की। जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष राजेश परमार और मंडल अध्यक्ष शुभम राठौड़ कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे ।जैसे ही तिरंगा 100 फीट की ऊंचाई पर जाकर स्थिर हुआ वैसे ही उपस्थित जनसमुदाय ने विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा ,गाकर अपना हर्ष व्यक्त किया। इस अवसर पर विधायक डॉक्टर चिंतामणि मालवीय ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की नीतियों के चलते देश नक्सलवाद से मुक्त हो चुका है। वर्तमान में केंद्र सरकार देश को कमजोर करने वाली सारी शक्तियों को कानून बनाकर शक्तिहीन कर रही है। नगर परिषद अध्यक्ष मुकेश परमार ने कहा कि उनकी परिषद ने जनता के हित में अनेक काम किए हैं। नगर परिषद की आय बढ़ाने के साथ-साथ विकास कार्य भी किए गए हैं। और साथ ही निकाय द्वारा प्रति माह कर्मचारियों को नियमित रूप से वेतन भुगतान भी किया जा रहा है। इस अवसर पर राजेश परमार एवं शुभम राठौड़ ने भी अपने विचार व्यक्त किए । संचालन विनोद कुमार शर्मा ने किया। आभार मुख्य नगर पालिका अधिकारी गौरव शर्मा ने माना। इस अवसर पर तहसीलदार निर्भय सिंह पटेल, सभापति प्रतिनिधि गुड्डू खान, गोवर्धन पोरवाल, अनिल परमार, पार्षद दिनेश माली, हारुन खान, जगदीप सिंह कुशवाह, शमसुद्दीन खान पठान, सत्यनारायण चतुर्वेदी सहित विभिन्न स्कूलों के शिक्षक ,विद्यार्थी एवं गणमान्य और आम नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

तहसील कार्यालय में तहसीलदार निर्भय सिंह पटेल ने ध्वजारोहण किया। भारतीय जनता पार्टी मंडल द्वारा आलोट नाके पर और ब्लॉक कांग्रेस द्वारा पुलिस थाने के सामने ध्वजारोहण किया गया। व्यापारी महासंघ द्वारा गोपाल मंदिर के पास ध्वजारोहण किया गया।

शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ताल में प्राचार्य विनोद कुमार शर्मा ने ध्वजारोहण किया ।इस अवसर पर छात्रों ने राष्ट्रगीत और भाषण प्रस्तुत किये। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्राचार्य प्रमोद कुमार भट्ट द्वारा ध्वजारोहण किया गया। शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक संजय जैन द्वारा ध्वजारोहण किया गया। नगर के अशासकीय विद्यालय श्री महावीर जैन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सरस्वती शिशु मंदिर ,सरस्वती ज्ञान मंदिर ,ऑल ग्रेट पब्लिक स्कूल ,ताल पब्लिक स्कूल न्यू आर्यवीर , कस्तूरबा माध्यमिक विद्यालय,एंजलवर्ड स्कूल में भी आजादी की वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई ।स्कूली विद्यार्थियों ने पूरे नगर में प्रभात फेरी निकाल कर नगर में राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश शासन की ओर से लोकतंत्र सेनानी नूरुद्दीन बोहरा(मण्डावल) एवं रामचंद्र शर्मा (ताल)का प्रशासन की ओर से सम्मान किया गया ।यह सम्मान उनके निवास पर जाकर तहसीलदार निर्भय सिंह पटेल ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}