रतलामताल

स्वतंत्रता दिवस पर नगर के शा. विद्यालयों में समुह द्वारा बच्चों को विशेष मध्यान्ह भोजन कराया गया- शिक्षकों ने कि प्रशंसा

स्वतंत्रता दिवस पर नगर के शा. विद्यालयों में समुह द्वारा बच्चों को विशेष मध्यान्ह भोजन कराया गया- शिक्षकों ने कि प्रशंसा

ताल ब्यूरो चीफ शिवशक्ति शर्मा

एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय ताल में स्वतंत्रता दिवस पर जाने का अवसर प्राप्त हुआ। विद्यालय में चेतना मध्यान्ह भोजन समुह द्वारा बच्चों को विशेष भोजन कराया जा रहा था। बच्चों से भोजन की गुणवत्ता के बारे में पूछा जाने पर उन्होंने बताया कि भोजन बहुत स्वादिष्ट बना है।इसी क्रम में समुह संचालिका श्रीमती जमना बाई बैरागी ने बताया कि नगर की सभी शिक्षण संस्थाओं में समुह द्वारा पांच सौ पैंतीस छात्र -छात्राओं को प्रतिदिन मेन्यू अनुसार स्वादिष्ट भोजन वितरित किया जाता है। इतना संख्या में मध्यान्ह भोजन तैयार करने में लोई बनाने एवं चपाती बनाने के लिए मशीनों का उपयोग किया जाता है जिससे भोजन बनाने में सुगमता हो जाती है और समय पर भोजन विद्यालयों में भोजन निर्धारित समय पर तत्काल पहुंच जाता है।

प्रधानाध्यापक संजय जैन से भोजन के मैन्यू और गुणवत्ता के संबंध में जानकारी लेने पर उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए चार शिक्षकों की समिति बना रखी जो भोजन कर गुणवत्ता को परखते हैं तथा भोजन मैन्यू अनुसार प्रदाय करने की बात कर समुह की प्रशंसा की।

इस अवसर पर स्टाफ के प्रधानाध्यापक संजय जैन, श्रीमती प्रतिभा सोनी, पूजा प्रजापत, अंजलि झानिया,सीमा वैरिया,श्याम वैष्णव, राकेश पाटीदार, महेश कुमार आदि ने उपस्थित रहकर स्वादिष्ट भोजन का लुत्फ उठाया। व्यवस्था समुह व्यवस्थापक संजय बैरागी एवं समुह परिवार के सदस्यों ने सम्हाल रखी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}