Uncategorizedमंदसौरमंदसौर जिला

स्वतंत्रता दिवस से पूर्व गांधी चौराहे पर विधायक विपिन जैन ने आमजन को 2 हजार तिरंगे बाँटे

वाहनों पर भी बांधा राष्ट्रीय ध्वज, बोले हर घर तिरंगा और हर दिल में राष्ट्रप्रेम का भाव हो

मंदसौर। राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के पूर्व आमजन में राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत करने के उद्देश्य से हर बार की तरह  विधायक श्री विपिन जैन के नेतृत्व में गुरुवार को गांधी चौराहा पर तिरंगा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया । गुरुवार शाम 5 बजे आयोजित कार्यक्रम में विधायक विपिन जैन द्वारा राहगीरों और आमजन को 2 हजार राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा वितरित किया ।

इस दौरान शहर के हृदय स्थल गांधी चौराहे से गुजरने वाले टू-व्हीलर, फोर-व्हीलर और टेम्पो सहित अन्य वाहनों पर भी तिरंगा बांधा गया । विधायक श्री विपिन जैन द्वारा स्वयं आमजन को तिरंगा प्रदान कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं । तिरंगा हाथ में पाकर लोगों में भी उत्साह नजर आया ।
इस अवसर पर विधायक विपिन जैन ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को याद करने का दिन है। तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है । हमारा प्रयास है कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर में तिरंगा लहराए और हर दिल में राष्ट्रप्रेम की भावना मजबूत हो ।
श्री जेन ने आगे कहा कि कहा कि देश की एकता,अखंडता और भाईचारे को मजबूत करना हम सभी की जिम्मेदारी है। तिरंगे का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने आमजन से स्वतंत्रता दिवस को उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाने का आह्वान किया ।
गांधी चौराहा पर आयोजित राष्ट्रीय ध्वज वितरण कार्यक्रम के इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र सिंह गुर्जर,पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रातडिया,मनजीत सिंह टुटेजा,अजय लोढ़ा,विक्रम विद्यार्थी,त्रिदेव पाटीदार,मोहन सिंह चौहान, सुश्री इष्टा भाचावत,विकास दशोरा,महेश पाटीदार, डाक्टर,प्रीतिपाल सिंह राणा,सुनील बसेर,आदित्य पाटील,दिलीप देवड़ा,दीपक सिंह चौहान,प्रवीण मांगरिया,वहीद जैदी,सुनील गुप्ता,राजेंद्र सेठिया,जितेंद्र सोपारा,कमलेश सोनी,लक्ष्मण मेघनानी,बलवंत सिंह चौहान,तरुण खींची,अनीस मंसूरी,आसिफ छिपा,
महिला नेत्रियों में श्रीमती रफत पयामी,राखी सत्रावाला,अनीता भदोरिया,वर्षा सांखला,योगिता बैरागी, मीना चौहान,अनीता कोरी,सुनीता बंडी, नम्रता सत्रवाला, कुम कुम सिसोदिया,सुनीता माली,वर्षा धोसरिया,पिंकी गौड,साथ ही इस अवसर पर राजेंद्र छाजेड़, अंबालाल हिंगोरिया सलीम खान,कैलाश मनवानी,संजय नाहर,पंकज सतीदासानी, कमलेश जैन हिम्मत पोखरना,अकरम खान,सादिक गोरी,अशोक राव,साबिर इलेक्ट्रीशियन,साबिर शाह,बालकृष्ण दवे हेमराज खाबिया,शैलेंद्र मारोठिया,मिथुन कटारिया,सुनील पामेचा,राजेश चौधरी, कैलाश कुमावत, नितनेश बसेर,रमेश बिजवानी,पंकज जोशी जीतू गूगर,मनोहर नाहटा,विश्वास दुबे,राजेश फरक्या,राकेश सेन,शैलेंद्र बघेरवाल,शैलेंद्र गोस्वामी,वसीम खान भूपेंद्र सिंह राठौड़,संजय जेन,संजय सोनी,मंगल गवली,सुदीप पाटिल,समीर पठान,वकार खान, रमेश सेठिया,अभिषेक पाटीदार,दशरथ राठौर,अभिषेक जेन,मुर्तजा घड़ियाली,सतीश जेन,राजेश खींची,जितेंद्र डोडिया,रविन्द्र पाटीदार कोमल बघेरीया, जगदीश सलोद,मजहर खान, मंथन धनोतिया, श्याम साल्वी,दिनेश नाई,अजय मारू, अजय सोनी,विजय जेन,खलील पठान,पंकज जोशी,राहुल तिवारी,विजय सिंह सिसोदिया,सम्यक जेन,प्रणय धाकड़,गोपाल बंजारा,महेश गुप्ता, अक्षय सेठिया,घनश्याम चौहान,भेरूलाल कुमावत,राजू रेकवार,अहद अली आदि इस अवसर पर अपनी सहभागिता की ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}