मंदसौरमंदसौर जिला

भालोट में मेरा युवा भारत ने चलाया स्वच्छता अभियान, बच्चों ने लिया स्वच्छता का संकल्प

शिक्षक दूर खड़े, मोबाइल से बात कर रहे स्वच्ता के नाम बच्चों से करवाया काम

भालोट में शिक्षक दूर खड़े, मोबाइल से बात कर रहे स्वच्ता के नाम बच्चों से करवाया काम

मंदसौर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान की भावना को आगे बढ़ाते हुए मेरा युवा भारत जिला मंदसौर के तत्वावधान में 13 अगस्त को गांव भालोट में स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया।

अभियान के तहत विद्यालय परिसर में बच्चों एवं युवाओं ने मिलकर साफ-सफाई की। बच्चों ने मास्क पहनकर पूरे स्कूल परिसर की सफाई की तथा स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया। इस दौरान बच्चों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।

मेरा युवा भारत के सांसद प्रतिनिधि बंसी लाल राठौर के नेतृत्व में स्वच्छता सहित विभिन्न सामाजिक गतिविधियां निरंतर संचालित की जा रही हैं। मेरा युवा भारत की जिलाधिकारी मुस्कान जैन के मार्गदर्शन में डोरानो के विवेकानंद मंडल अध्यक्ष अशोक राठौर एवं मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा ग्रामीणजनों के बीच यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वच्छता का संदेश दिया और अपने आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}