मंदसौर जिला

शासकीय महाविद्यालय दलौदा में अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन , विद्यार्थियों ने भी साझा किए अपने विचार

शासकीय महाविद्यालय दलौदा में अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन , विद्यार्थियों ने भी साझा किए अपने विचार
दलौदा। शासकीय महाविद्यालय दलौदा में दिनांक 12/08/2026 को स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वाधान में  अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस  के उपलक्ष्य में युवाओं को प्रेरित करने एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को युवा शक्ति, व्यक्तित्व विकास, लक्ष्य निर्धारण, राष्ट्र निर्माण एवं सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जे. एल. आर्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति होते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासन एवं निरंतर मेहनत के साथ आगे बढ़ने तथा अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रो. सूरज सिंह राठौर ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं को केवल अपने व्यक्तिगत विकास तक सीमित न रहकर समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को भी समझना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को वरिष्ठजनों का सम्मान करने, भारतीय संस्कारों को अपनाने तथा अपने ज्ञान एवं क्षमताओं का उपयोग समाजहित में करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर डॉ. माधवी पाटीदार, डॉ. जसवंत कुमार कारपेंटर, प्रो. गोविंद कुमार राठौर,प्रो. रत्नेश बैरागी,आदि ने विद्यार्थियों को शिक्षा, अनुशासन, संस्कार, मेहनत एवं सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर    युवाओं को “युवा शक्ति को सकारात्मक दिशा देकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने” का  प्रेरणादायी युवा संदेश दिया।
 महाविद्यालय की छात्राओं सुहाना, पुष्पा, दीपिका एवं परी ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए युवा शक्ति एवं राष्ट्र निर्माण के विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। छात्राओं ने कहा कि युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक एवं राष्ट्रीय जिम्मेदारियों को समझते हुए देश के विकास में योगदान देना चाहिए।
 कार्यक्रम का संचालन डॉ. पवन कुमार पिलोदिया  एवं आभार प्रदर्शन  डॉ. नोंदराम मालवीय द्वारा व्यक्त किया गया। इस अवसर पर प्रकोष्ठ प्रभारी मेनाज बी, डॉ. निधि रावल पालरिया, डॉ. सुंदरलाल जोशी, डॉ. निशा वास्कले, प्रो. मेघा जोशी, प्रो. राजेश कुमार हाड़ा, प्रो. नेहा शर्मा सहित अन्य प्राध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}