मंदसौर जिलासीतामऊ

पुलिस अधीक्षक नाहरगढ बिल्लौद शिवना नदी पुल का निरक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

नाहरगढ़-बिल्लौद पुलिया पर पानी आने से आवागमन बंद

 

नाहरगढ। मंदसौर जिले मे हो रही लगातार बारिश से नदी, नाले व खाल मे पानी की आवक बढ रही है। मंगलवार को रात्री में नाहरगढ़- बिल्लौद मार्ग पर शिवना नदी की पुलिया पर पानी आने के बाद आवागमन बंद कर दिया गया है। रात मे ही बिल्लौद शिवना नदी की पुलिया पर आया पानी, आवागमन बंद संजीत नायाब तहसीलदार राहुल डाबर – पहुंचे बिल्लोद शिवना नदी स्थित पुल पर तत्काल प्रभाव से आवागमन पर रोक लगाई। मंदसौर से चलकर जलकुम्भी नाहरगढ बिल्लोद पुल पर आकर ठहर गई है ।जिले मे हो रही लगातार बारिश के बीच बुधवार दोपहर को मंदसौर एसपी विनोद कुमार मीना नाहरगढ़- बिल्लोद पुल पर नाहरगढ पहुंचे। शिवना नदी की पुलिया पर जलभराव और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। दोनो छोर पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए नाहरगढ़ पुलिस मौके पर मुस्तैद है। पुलिस जवान व चौकीदार एवं लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी पुलिया के दोनों ओर तैनात है। लगातार बारिश के चलते नदी का जलस्तर बढ़ने से स्थिति पर नजर रखी जा रही है। प्रशासन ने वाहन चालकों और ग्रामीणों से अपील की है कि पानी कम होने तक पुलिया पार करने का प्रयास न करें और सुरक्षित मार्ग का ही उपयोग करें। जलकुम्भी हटाने की कार्रवाई बुधवार शाम को शुरूआत हुई है।दिनभर पानी कही अधिक तो कही कम होने से पुल पर पानी बहता ही रहा है इसलिए आवागमन बंद ही रहा। जैसे ही मंदसौर कालाभाटा बांध के गेट खुलते है उसके बाद लगभग दो घण्टे के अंतराल मे नाहरगढ बिल्लोद पुल पर पानी आ जाता है। रात मे किसी भी रपट, पुल व पुलिया पार करने से पहले रुककर जांच पड़ताल करले फिर वाहन निकाले।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}