SDP मशीन की मांग फिर उठी, भाजपा नेता हितेश शुक्ला ने उपमुख्यमंत्री श्री देवड़ा को दिया पत्र

SDP मशीन की मांग फिर उठी, भाजपा नेता हितेश शुक्ला ने उपमुख्यमंत्री श्री देवड़ा को दिया पत्र
मन्दसौर।जिला चिकित्सालय मन्दसौर में SDP मशीन की लंबित मांग एवं क्रय प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर एसडीपी मशीन की सुविधा प्रदान करवाने की मांग को लेकर मा उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा से भेंट कर मांग पत्र सौपा ।
उक्त जानकारी प्रदान करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष हितेश शुक्ला ने बताया कि उपमुख्यमंत्री श्री देवड़ा को जन भावनाओं के अनुरूप इस मांग को शिघ्र पूर्ण करवाने का आग्रह किया ।शुक्ला ने बताया कि एसडीपी मशीन की आवश्यकता और चिकित्सालय प्रशासन द्वारा क्रय प्रक्रिया की धीमी गति के कारण मशीन खरीद में हो रही देरी की जानकारी भी प्रदान की। ज्ञापन के दौरान पत्रकार साथियों , सामाजिक संस्थाओं द्वारा उक्त मांग को लेकर निरन्तर प्रयास की जानकारी प्रदान करते हुए उक्त आम जन की अतिआवश्यक मांग को शीघ्र पूरा करवाने का आग्रह किया । उपमुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने उक्त विषय में शीघ्र दिशा निर्देश प्रदान करने की बात कही । ताकि जिला चिकित्सालय को यह सुविधा आमजन हेतु उपलब्ध हो सके ।




