मंदसौरमंदसौर जिला

मंदसौर में हर्षोल्लास से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस

पारंपरिक गीत-नृत्य के साथ निकली भव्य रैली, ‘जय भीम–जय जोहार’ के नारों से गूंजा मंदसौर

मंदसौर। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर मंदसौर में आदिवासी समाजजनों द्वारा हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ भव्य रैली आयोजित गई इसमें बड़ी संख्या में समाजजन पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। ढोल-मांदल की थाप, पारंपरिक गीत एवं आदिवासी नृत्य ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया।पारंपरिक नृत्य, गीत-संगीत और रैली में उमड़ा जनसैलाब आदिवासी समाज की एकजुटता एवं सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक रहा। महिला, पुरुष एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा ‘जय भीम–जय जोहार’ के नारों से पूरा शहर गूंज उठा।

इस अवसर पर अजाक्स मंदसौर की ओर से डॉ अम्बेडकर चौराहे पर रैली का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया ,सभी के लिए जलपान की व्यवस्था गई तथा अजाक्स जिला अध्यक्ष प्रहलाद कुमार सूर्यवंशी, प्रांतीय संयुक्त सचिव जे.पी.अहिरवार, जिला संरक्षक ओ.पी. वर्मा, जिला संरक्षक के.सी. सोलंकी, वरिष्ठ मार्गदर्शक मदनलाल चंद्रावत, जिला उपाध्यक्ष रामनिवास सूर्यवंशी, जिला सचिव मनोज कुमार धानिया, जिला सचिव रघुवीर मालवीय, जिला संयुक्त सचिव राकेश कुमार डांगी, जिला संयुक्त सचिव सुनील कुमार राठौर, जिला संयुक्त सचिव राधेश्याम देवड़ा, मनोज सूर्यवंशी, बृजेश कुमार सुमन, तहसील अध्यक्ष दिनेश सूर्यवंशी, आकास जिला अध्यक्ष राजूलाल कटारा, जिला सचिव चैनसिंह जमरा, मल्हारगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र कुमार चौहान, मल्हारगढ़ तहसील अध्यक्ष विजय कुमार देवड़ा, मल्हारगढ़ सचिव प्रदीप कुमार जाटव, मंगलेश सूर्यवंशी, महेश परमार,अर्जुन सूर्यवंशी, अर्जुन हरोकी सहित अन्य सदस्य एवं पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
उपस्थित सभी साथियों ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपराओं, अधिकारों एवं सामाजिक पहचान के संरक्षण का महत्वपूर्ण अवसर है। शिक्षा, जागरूकता एवं संगठन के माध्यम से समाज को आगे बढ़ाना तथा सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है। अंत में आभार जिला सचिव- मनोज कुमार धानिया ने व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}