सीतामऊ पुलिस ने मन्दसौर रोड पर पिकअप से 529.690 किलोग्राम डोडाचुरा जप्त किया

सीतामऊ पुलिस ने मन्दसौर रोड पर पिकअप से 529.690 किलोग्राम डोडाचुरा जप्त किया
सीतामऊ- पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीणा के द्वारा निर्देश दिये गये थे उक्त निर्देश के पालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राम स्नेही मिश्रा, अनुविभागीय अधिकारी दिनेश प्रजापति के द्वारा एक विशेष टीम थाना सीतामऊ पर गठित की गयी थी।
दिनांक 08.08.26 व 09.08.26 की दरमियानी रात्री करीब 02.00 बजे अवैध मादक पदार्थ की धरपकड हेतु थाना प्रभारी कमलेश प्रजापति के द्वारा उनि मूलचन्द धाकड के नेतृत्व मे एक विशेष टीम गठन किया गया था जो दिनांक 09.08.2026 को उनि मूलचन्द धाकड द्वारा मूखबिर से प्राप्त सूचना पर कार्यवाही करते हुए देवनारायण मदिर के सामने, सीतामऊ मन्दसौर रोड, नागराज खेडा पर नाकाबंदी कि गई जो एक बोलेरो पिकअप गाडी आती दिखी जो पुलिस की नाकाबंदी देख कर पिकअप का चालक पुलिस को देखकर पिकअप मोडकर नागराज का खेडा पर देवनारायण मंदिर के सामने रोड पर महिन्दा लोडिंग बोलेरो पिकअप को छोडकर भाग गया जो मोके पर पुलिस टीम ने संदिग्ध पिकअप की तलाश करते पिकअप मे से अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा कुल 34 काले रंग के प्लास्टिक के कट्टो मे भरा 529.690 किलोग्राम कीमती 10,59,000/- रूपये का एवं महिन्दा बोलेरो पिकअप नम्बर MP14ZG6942 कीमती 5,00,000/- रूपये को मोके से जप्त किया जाकर थाना सीतामऊ पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्र. 426/2026 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया
जप्त शुदा मश्का – 01. 34 काले रंग के कट्टो में कुल 529 किलो 690 ग्राम कीमती 10,59,000/- रूपये का अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा।
02. महिन्दा बोलेरो पिकअप नम्बर MP14ZG6942 कीमती करीब 5,00,000 रुपये
सराहनीय कार्य-निरीक्षक कमलेश प्रजापति एवं थाना सीतामऊ की विशेष गठित टीम का विशेष योगदान रहा।
===========



