अधिकारी कर्मचारी पेंशनर महासंघ ने उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा का किया स्वागत

धारा 49 (6) को विलोपित किए जाने पर माना आभार
मंदसौर। अधिकारी कर्मचारी पेंशनर महासंघ जिला मंदसौर के नंदकिशोर राठौर, रसिक बिहारी चौहान, तालीराम बिसेन, सी.के. बिश्नोई, विक्रम सिंह सिसोदिया, सत्यनारायण मालवीय, महेश सिंह भाटी, आरसी पांडे, दिनेश धनोतिया, किशोरी लाल चंदेल, इंजीनियर एलएस पसर ने इंजीनियर बी.एस. सिसोदिया के मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा का स्वागत उनके निवास पर पहुंचकर पुष्पमाला से किया।
सभी पेंशनरों ने मध्य प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम की धारा 49 (6) को विलोपित करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव एवं उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा का बहुत-बहुत आभार माना।
इस अवसर पर श्री देवडा ने कहा कि प्रदेश में श्री मोहन यादव की सरकार सभी के हितों का ध्यान रख रही है। विशेष कर पेंशनरों की लंबे समय से चली आ रही प्रमुख मांग की छत्तीसगढ़ एवं मध्य प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम 2000 की धारा 49 (6) के कारण प्रदेश के पेंशनरों को महंगाई राहत स्वीकृत करते समय अनावश्यक विलंब होता था जिससे पेंशनरों के हित प्रभावित हो रहे थे, उसे धारा को अब विलोपित किया जा चुका है। अब मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ की सरकार को पेंशनरों को महंगाई राहत देने के लिए एक दूसरे की सहमति की आवश्यकता नहीं रहेगी और समय पर पेंशनरों को महंगाई राहत का भुगतान हो सकेगा।
इस अवसर पर श्री सिसोदिया ने स्मरण कराया कि इस धारा के कारण पेंशनरों के 32 माह एवं 27 माह के एरियर का भी शीघ्र निराकरण किया किया जाकर शीघ्र भुगतान हेतु आदेश आदेश प्रसारित करने का कष्ट करें।



