Uncategorized

नीमच की JITO लेडीज़ विंग का राष्ट्रीय स्तर पर डंका, दो साल के कार्यकाल में जीते 5 नेशनल अवॉर्ड

हरिद्वार में हुए राष्ट्रीय अधिवेशन में पांच अलग-अलग श्रेणियों में मिला सम्मान; चेयरपर्सन रिंकू राठौर के साथ मीताली जैन ने भी किया नीमच का प्रतिनिधित्व

नीमच। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (JITO) लेडीज़ विंग नीमच ने अपने दो वर्षीय कार्यकाल में संगठनात्मक उत्कृष्टता, सामाजिक सरोकार और नवाचारपूर्ण कार्यों के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। हरिद्वार में आयोजित JITO लेडीज़ विंग के राष्ट्रीय अधिवेशन एवं समीक्षा कार्यक्रम में नीमच चैप्टर को एक साथ पांच प्रतिष्ठित राष्ट्रीय अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह उपलब्धि न केवल नीमच बल्कि पूरे मध्यप्रदेश के लिए गौरव का विषय बनी। राष्ट्रीय कार्यक्रम में नीमच चैप्टर की ओर से चेयरपर्सन रिंकू राठौर के साथ मीताली जैन ने भी सहभागिता कर जिले का प्रतिनिधित्व किया।

उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित भागीरथी घाट के अतिशय होटल में आयोजित इस राष्ट्रीय आयोजन में देश-विदेश से JITO Ladies Wing की पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुईं। कार्यक्रम के दौरान वर्षभर में विभिन्न चैप्टरों द्वारा किए गए सामाजिक, संगठनात्मक एवं नवाचारपूर्ण कार्यों की समीक्षा की गई और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली इकाइयों को सम्मानित किया गया। JITO लेडीज़ विंग नीमच को CP Excellence Award, CS Excellence Award, Best Overall Initiative Award (Neemuch), Best Initiative for Cyber Security Award तथा Health & Nutrition Award से सम्मानित किया गया। इन अवॉर्ड्स के माध्यम से संगठन के प्रभावी नेतृत्व, बेहतर प्रशासन, वर्षभर की उल्लेखनीय गतिविधियों, साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान तथा स्वास्थ्य एवं पोषण से जुड़ी अभिनव पहल को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया।

महिला सशक्तिकरण से साइबर सुरक्षा तक किए कई नवाचार-

दो वर्षीय कार्यकाल में JITO लेडीज़ विंग नीमच ने महिला सशक्तिकरण, उद्यमिता, स्वास्थ्य, शिक्षा, नेतृत्व विकास, पर्यावरण संरक्षण, डिजिटल जागरूकता और साइबर सुरक्षा जैसे विषयों पर अनेक प्रभावी कार्यक्रम आयोजित किए। विशेष रूप से साइबर सुरक्षा विषय पर चलाए गए जनजागरूकता अभियान और “Zaayka” (Health & Nutrition) विषय पर आयोजित अभिनव कार्यक्रम को राष्ट्रीय स्तर पर विशेष सराहना मिली। इन पहलों के कारण नीमच चैप्टर ने जोनल और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की।

यह पूरी टीम के समर्पण का परिणाम

चेयरपर्सन श्रीमती रिंकू राठौर ने राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर कहा कि यह उपलब्धि किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरी कार्यकारिणी और सभी सदस्यों की मेहनत, समर्पण और टीमवर्क का परिणाम है। उन्होंने JITO Apex एवं MPCG Zone के वरिष्ठ पदाधिकारियों के मार्गदर्शन और सहयोग को इस सफलता का महत्वपूर्ण आधार बताया। उन्होंने कहा कि इन पांचों राष्ट्रीय अवॉर्ड्स ने JITO लेडीज़ विंग नीमच की कार्यशैली, सेवा भावना और सामाजिक प्रतिबद्धता को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई है। यह सम्मान भविष्य में समाजहित, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, शिक्षा और डिजिटल जागरूकता के क्षेत्र में और अधिक प्रभावी तथा नवाचारपूर्ण कार्य करने की प्रेरणा देगा। राष्ट्रीय मंच पर मिली इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि नीमच चैप्टर अब देश के अग्रणी JITO चैप्टरों में अपनी मजबूत पहचान बना चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}