कृषि दर्शनमंदसौरमंदसौर जिला
अफीम किसानों ने सौंपा ज्ञापन

अफीम किसानों ने सौंपा ज्ञापन
मंदसौर। अफीम काश्तकारों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को कलेक्टर कार्यालय परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक के पश्चात किसानों ने मंदसौर तहसीलदार प्रेम शंकर पटेल को अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा और शासन-प्रशासन से जल्द राहत प्रदान करने मांग की।
किसानों का कहना है कि वे लंबे समय से इन मुद्दों को लेकर मांग करते आ रहे हैं, लेकिन उचित समाधान न मिलने के कारण काश्तकारों को भारी आर्थिक व मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
किसानों ने ज्ञापन के माध्यम से अपनी मांगों को शासन- प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाने और उन पर त्वरित कार्रवाई करने का आग्रह किया।
===========


