मल्हारगढ़मंदसौर जिला

नीलगाय के आतंक से फसलें हो रही बर्बाद, खेतों की रखवाली कर रहे किसान

नीलगाय के आतंक से फसलें हो रही बर्बाद, खेतों की रखवाली कर रहे किसान

पिपलिया मंडी- क्षेत्र और आसपास के ग्रामीण इलाकों में नीलगाय किसानों के लिए एक गंभीर चुनौती बन गए हैं। रात के समय झुंड में खेतों में घुसकर सोयाबीन, मक्का, उड़द और तिल सहित खरीफ की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं।

किसानों का कहना है कि कई बार एक ही रात में एक से दो बीघा तक की फसल बर्बाद हो जाती है, जिससे उन्हें बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

किसानो ने बताया कि नीलगाय केवल फसल चरते ही नहीं, बल्कि खेतों में दौड़ते समय पौधों को भी रौंद देते हैं, जिससे फसल का उत्पादन बुरी तरह प्रभावित होता है। इस लगातार हो रहे नुकसान के कारण किसानों को अपनी फसलों की रखवाली के लिए रातभर खेतों में जागना पड़ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}