मंदसौरमध्यप्रदेश

लोकसभा में सांसद सुधीर गुप्ता ने उठाया कौशल विकास पारितंत्र को सशक्त बनाने का मुद्दा

लोकसभा में सांसद सुधीर गुप्ता ने उठाया कौशल विकास पारितंत्र को सशक्त बनाने का मुद्दा

मंदसौर। क्षेत्रीय सांसद सुधीर गुप्ता ने सोमवार को लोकसभा में देश के कौशल विकास पारितंत्र को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा युवाओं को आधुनिक उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षित करने से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उठाया। लोकसभा में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय ने बताया कि देशभर में युवाओं को गुणवत्तापूर्ण कौशल प्रशिक्षण, प्रमाणन एवं रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किया जा रहा है। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY) के माध्यम से जनजातीय एवं दूरस्थ क्षेत्रों सहित देश के सभी वर्गों के युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है तथा योजना की नियमित समीक्षा कर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है।सरकार ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 (PMKVY 4.0) के अंतर्गत डिजिटल प्लेटफॉर्म, मानकीकृत मूल्यांकन प्रणाली तथा प्रशिक्षण केंद्रों के प्रत्यायन (Accreditation) के माध्यम से प्रशिक्षण प्रक्रिया में पारदर्शिता और गुणवत्ता को और अधिक मजबूत बनाया गया है।मंत्रालय के अनुसार बदलती औद्योगिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), रोबोटिक्स, 3डी प्रिंटिंग, ड्रोन तकनीक सहित अन्य उभरती प्रौद्योगिकियों पर आधारित आधुनिक पाठ्यक्रम भी प्रारंभ किए गए हैं, ताकि युवा भविष्य की तकनीकों के अनुरूप दक्ष बन सकें।उत्तर में यह भी बताया गया कि कौशल भारत मिशन के तहत उद्योगों की भागीदारी बढ़ाते हुए प्रशिक्षुता (Apprenticeship) के अवसरों का विस्तार किया गया है, जिससे युवाओं को व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होने के साथ-साथ रोजगार एवं प्लेसमेंट की संभावनाएं भी बढ़ी हैं। साथ ही कौशल विकास कार्यक्रमों के प्रभाव का नियमित मूल्यांकन कर आवंटित वित्तीय संसाधनों के पारदर्शी एवं कुशल उपयोग को सुनिश्चित किया जा रहा है।सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार का लक्ष्य देश के युवाओं को आधुनिक तकनीकों में दक्ष बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर एवं रोजगारोन्मुख बनाना है। उन्होंने कहा कि कौशल विकास से न केवल युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, बल्कि भारत की आर्थिक और औद्योगिक प्रगति को भी नई गति मिलेगी।

========

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}