मंदसौरमध्यप्रदेश

समाचार मध्यप्रदेश मंदसौर 23 जुलाई 2026 गुरुवार

////////////////////////////////

चलते डंपर में फंसी महिला का शव कई किलोमीटर तक घिसटता रहा, पुलिस जांच में जुटी

मंदसौर। जिले में सोमवार देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नापाखेड़ा और टकरावद के बीच एक महिला किसी तरह डंपर में फंस गई और उसका शव कई किलोमीटर तक घिसटता हुआ बिलोड़ क्षेत्र तक पहुंच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

सूत्रों के अनुसार, महिला का एक पैर बिलोड़ बस स्टैंड के पास मिला, जबकि शरीर का शेष हिस्सा कुछ दूरी पर बरामद हुआ। पुलिस ने रात में ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतका की पहचान पिपलिया मंडी निवासी बैरागी समाज की महिला के रूप में बताई जा रही है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक महिला रसोई बनाने का कार्य करती थी। बताया जा रहा है कि वह एक कार्यक्रम से अपने साथी के साथ पिपलिया मंडी लौट रही थी। इसी दौरान हादसा हुआ।

=======

कावड़ यात्रा को लेकर राष्ट्रीय भगवा सेना की बैठक

सीतामऊ/ श्रावण माह में दूसरे सोमवार को निकलने वाली भगवा सेना की कावड़ यात्रा को लेकर 23 जुलाई गुरुवार को हंडिया बाग हनुमान मंदिर गोशाला में बैठक का आयोजन रखा गया है उक्त जानकारी देते हुए भगवा सेना के जिलाध्यक्ष नाहरसिंहजी सिसोदिया ने बताया कि लगातार आठवें वर्ष में प्रवेश कर रही भगवा सेना के द्वारा कावड़ यात्रा को लेकर बैठक रखी गई है जिसमे अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्तागण आकर अपना विचार विमर्श रखेंगे।समय दोपहर 12 ,30बजे

=======

विधायक प्रतिनिधि के f.b पर अभद्र टिप्पणी थाना कोतवाली में आवेदन दिया

मंदसौर – विधायक प्रतिनिधि अनीता भदोरिया ने कल f.b पर एक पोस्ट शेयर कि थी जंतर मंतर वेरीगेटर में करंट छोड़ने पर जिसको लेकर रामप्रसाद sura ने पोस्ट पर अभद्र टिप्पणी की श्रीमती स्वर्गीय प्रधानमंत्री जी इंदिरा गांधी जी को गंदी गंदी गालियां निकाल जिसको लेकर आज हम सभी कांग्रेस कार्य करता हो मिलकर थाना कोतवाली में c.s.p  को आवेदन दिया और कड़ी से कड़ी सजा की मांग करी अगर इसको कोई कार्रवाई अगर नहीं करी तो हम धरना आंदोलन भी करेंगे

=====

दलौदा थाना क्षेत्र के नगरी की नवविवाहित महिला को ससुराल वालों ने पीटा महिला सिविल अस्पताल में भर्ती मुकदमा हुआ दर्ज

=========

सीएमओ श्री प्रवीण सेन के पदोन्नति होने पर स्वागत किया

मल्हारगढ: पिपलिया मंडी नगर परिषद के प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीएमओ श्री प्रवीण सेन के पदोन्नति होने पर श्री राम मेडिकल पर स्वागत किया इस अवसर पर अधिमान्य पत्रकार प्रकाश बंसल विद्वान पंडित अजय शर्मा समाजसेवी पुष्पेंद्र कीमती कांग्रेस वरिष्ठ नेता देवेंद्र कराड़ा पूर्व सरपंच प्रतिनिधि दिनेश कारपेंटर कांग्रेस नेता पप्पू गुर्जर समाजसेवी राजेंद्र गर्ग पत्रकार शोभित बंसल मोहित बंसल द्वारा उनकी पदोन्नति पर हर्ष व्यक्त करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की

======

पी.एल.डामोर बने SI,थाना परिसर में स्टार लगाकर किया सम्मानित

पिपलियामंडी।पुलिस विभाग में पदोन्नति के बाद एएसआई पी.एल. डामोर को सब-इंस्पेक्टर (SI) बनाया गया। इस अवसर पर थाना पिपलियामंडी में थाना प्रभारी विक्रम सिंह इवने एवं एसआई जया भारद्वाज ने उनके कंधों पर स्टार लगाकर नई जिम्मेदारी की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान थाना स्टाफ ने भी एसआई पी.एल. डामोर को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल की कामना की।

=========

इनर व्हील क्लब मंदसौर द्वारा विद्यार्थियों को शूज वितरण एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया

मंदसौर 22 जुलाई 2026 / प्राचार्य श्री विजय सिंह पुरावत ने बताया कि सामाजिक सेवा एवं जनकल्याण के उद्देश्य से इनर व्हील क्लब मंदसौर द्वारा आर्थिक रुप से पिछड़े विद्यार्थियों के लिए शूज वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कर्नल श्री सुनील चिकोड़े 5 एमपी बटालियन, सुबेदार श्री सुखवीर सिंह विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी, इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष श्रीमती अंजना पटेल, श्रीमती श्रीवास्तव, पूर्अध्यक्ष श्रीमती हेमा हिंगड़, श्रीमती निर्मला मेहता, श्रीमती इंदू पांचाली, श्रीमती कमला शर्मा, श्रीमती पुष्पा जोशी श्रीमती चौहान माजूद थे।

अतिथियों ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ अनुशासन, स्वच्छता एवं आत्मविश्वास का महत्व बताते हुए ऐसे सेवा कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम स्टाफ के सभी सदस्य उपस्थित रहे। इसके उपरांत विद्यार्थियों को शूज वितरित किए गए।

===========

श्री व्यास गणक ने विद्यालय क्रमांक 2 मंदसौर को भेंट किया वाटर प्यूरीफायर एवं सीमेंट की कुर्सियां

मंदसौर 22 जुलाई 2026 / प्राचार्य श्री विजय सिंह पुरावत ने बताया कि सरदार वल्लभभाई पटेल शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2, मंदसौर में श्री राजेश व्यास ने स्वैच्छाअनुदान स्वरूप विद्यालय को वाटर प्यूरीफायर भेंट की।

कार्यक्रम में श्री दशरथ भाई (गुरुजी), विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री राजेश कुमार शर्मा, श्री राकेश पुरोहित, श्री सुरेश भावसार, जैन स्कूल मंदसौर के प्राचार्य श्री कमल किशोर सक्सेना] श्री राजेश व्यास के पुत्र और पुत्रवधू विशेष रूप से उपस्थित रहे। मौजूद थे।

इसके पश्चात श्री राजेश व्यास श्री मती भावना व्यास एवं उनके परिवारजनों द्वारा विद्यालय को भेंट किए गए वाटर प्यूरीफायर का विधिवत उद्घाटन किया गया। उपस्थित सभी अतिथियों एवं शिक्षकों ने इस प्रेरणादायी पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए अनुकरणीय बताया। कार्यक्रम के अंत में श्री निशिकांत त्रिवेदी ने सभी अतिथियों का आभार प्रदर्शन किया। फोटो संलग्‍न

===========

सभी घरों तक कचरा वाहन पहुंचे – कलेक्टर श्रीमती गर्ग

ठोस एवं अपशिष्ट प्रबंधन के संबंध में सीतामऊ एवं सुवासरा बैठक आयोजित हुई

मंदसौर 22 जुलाई 2026 / कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग ने ठोस एवं अपशिष्ट प्रबंधन के संबंध में सीतामऊ एवं सुवासरा में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक ली ।

बैठक के दौरान उन्होंने निर्देश दिए की सभी घरों तक कचरा वाहन पहुंचे इस बात का विशेष ध्यान रखें । बैठक के दौरान संयुक्त कलेक्टर श्रीमती प्रीति संघवी, सीतामऊ एसडीएम श्रीमती शिवानी गर्ग, तहसीलदार, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीतामऊ एवं सुवासरा, सीतामऊ एवं सुवासरा के नगर परिषद अध्यक्ष, समाजसेवी एवं सफाई कर्मचारी मौजूद थे।

नटनागर शोध संस्थान सीतामऊ एवं शासकीय महाविद्यालय सुवासरा में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के तहत बैठक का आयोजन हुआ।

इस दौरान कलेक्टर ने कहा कि सबसे पहले हमें नागरिकों को जागरूक करना होगा कि कचरे को किस प्रकार से अलग- अलग करना है। उन्हें अपने दायित्व के बारे में जानकारी देनी होगी। इसके लिए नपा अपने कर्मचारियों को ट्रेनिंग दे।

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि प्रत्येक निकाय में कचरा निपटान का स्थान निर्धारित किया जाए। बल्क में कचरा फैलाने वालों को जागरूक करें एवं कचरा निष्पादन के बारे में जानकारी दे। यदि कोई रात में कचरा फेंकते हैं तो उन पर दंडात्मक कार्यवाही करें। प्रेजेंटेशन के माध्यम से जानकारी दी ।

कलेक्टर ने निर्देश दिए की वार्ड वार समितियां बनाई जाएगी। जागरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजित कियाजाएगा कचरे का डोर टू डोर क्लेक्शन करना होगा। सूखा कचरा – नीला, गीला कचरा – हरा, सैनिटरी कचरा एवं विशेष देखभाल कचरा – काला/गहरा को अलग अलग एकत्रित करें ।हर एक वार्ड में समस्याओं के निराकरण हेतु बैठक प्रतिमा ह आयोजित करे। स्व सहायता समूह को भी जोड़कर सहायता ले सकते है। कार्यक्रम के अंत में कलेक्टर ने पौधारोपण किया।

==============

मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल गरोठ में डेंगू जागरूकता पर प्रश्नोत्तरी सत्र संपन्न

विद्यार्थियों और शिक्षकों ने जाने मच्छरों से बचाव के उपाय

मंदसौर 22 जुलाई 2026 / वर्षा काल में मच्छर जनित बीमारियों से बचाव हेतु मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल गरोठ में एक विशेष ‘डेंगू जागरूकता एवं प्रश्नोत्तरी सत्र’ का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं को वेक्टर जनित गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य दल द्वारा विद्यार्थियों को बताया गया कि मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, हाथी पांव (फाइलेरिया) और जापानी इंसेफेलाइटिस जैसी बीमारियों को मच्छरों के लार्वा को नष्ट करके ही रोका जा सकता है। उपस्थित जनों को निर्देशित किया गया कि वे घरों के अंदर और बाहर रखे पानी के कंटेनरों को हर 5 से 6 दिनों में पूरी तरह खाली कर साफ करें और फिर नया पानी भरें। छतों पर या खुले में रखे टूटे-फूटे बर्तनों, पुराने टायरों और गमलों में पानी जमा न होने दें।

स्वास्थ्य दल ने मच्छरों से बचाव के लिए व्यक्तिगत उपायों पर जोर देते हुए बताया कि सोते समय हमेशा मच्छरदानी का उपयोग करें, घर से बाहर निकलने पर फुल आस्तीन (पूरी बांह) के कपड़े पहनें। इसके अलावा घरों में ऑल आउट, कॉयल, अगरबत्ती या नीम की पत्तियों का धुआं करें और खिड़की-दरवाजों पर मच्छर प्रूफ जाली लगाकर मच्छरों का प्रवेश रोकें।

छात्र-छात्राओं को डेंगू, चिकनगुनिया और जापानी इंसेफेलाइटिस के शुरुआती लक्षण (तेज बुखार, बदन दर्द, जोड़ों में दर्द आदि) बताकर जागरूक किया गया। उन्हें सलाह दी गई कि किसी भी प्रकार का बुखार आने पर लापरवाही न करें, तुरंत अपने ग्राम की आशा कार्यकर्ताओं से मलेरिया की जांच अवश्य कराएं और पूर्ण उपचार लें। डेंगू या चिकनगुनिया के लक्षण होने पर तुरंत चिकित्सक से परामर्श लें एवं जानकारी देते हुए बताया कि यदि समय पर सही और उचित उपचार लिया जाए, तो डेंगू के मरीज अस्पताल में भर्ती हुए बिना, घर पर रहकर भी पूरी तरह स्वस्थ हो सकते हैं कार्यक्रम में मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल गरोठ प्रधानाचार्य श्री राजेंद्र शुक्ला, मलेरिया निरीक्षक श्री बलराम सिंह गौड़, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) श्रीमती कविता पाटीदार एवं स्कूल के सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।

===========

मंदसौर में 24 जुलाई को लगेगा ‘युवा संगम’ रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

12 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी हिस्सा

मंदसौर 22 जुलाई 2026 / मध्य प्रदेश सरकार के स्कूल, उच्च और तकनीकी शिक्षा विभाग, रोजगार विभाग तथा कौशल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 24 जुलाई 2026, शुक्रवार को मंदसौर में ‘युवा संगम’ (रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला) का विशाल आयोजन होने जा रहा है। जिला प्रशासन मंदसौर द्वारा आयोजित यह मेला नयाखेड़ा स्थित शासकीय आईटीआई परिसर में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इस मेले का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं को रोजगार, अप्रेंटिसशिप और स्वरोजगार के बेहतरीन अवसर प्रदान करना है।

इस रोजगार मेले में देश व प्रदेश की लगभग 12 नामी कंपनियां भाग ले रही हैं, जिनमें गेल इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (गुना), टाटा मोटर्स (गुजरात), एल.आई.सी. लाइफ इंश्योरेंस (मंदसौर), एग्रीटेक बायो फर्टिलाइजर, स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंसियल, कॉसमॉस ग्रुप्स, जस्ट डायल, नव भारत फर्टिलाइजर (इन्दौर), पटेल मोटर्स (रतलाम), प्रतिभा सिंटेक्स, आर.आर. मनपावर्स (गुजरात), एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस (मंदसौर), एआईसेक्ट (इन्दौर) और मैक्रॉन कंपनी प्रमुख रूप से शामिल हैं। इन कंपनियों द्वारा मरीन ऑपरेटर्स, सुपरवाइजर, सेल्स व मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव, सिक्योरिटी गार्ड, कस्टमर सर्विस एग्जीक्यूटिव, सेल्स ऑफिसर, इलेक्ट्रिशियन, तकनीशियन, फिटर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, टेली कॉलर, हेल्पर और अकाउंटेंट जैसे विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को ₹8,000 से लेकर ₹23,000 प्रति माह तक का वेतन प्रदान किया जाएगा।

मेले में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए निःशुल्क पंजीयन, कैंप स्थल पर ही डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और सीधे इंटरव्यू की सुविधा रहेगी, जिसके आधार पर चयनित युवाओं को मौके पर ही ऑफर लेटर दिए जाएंगे। इसके साथ ही आयोजन स्थल पर सभी शासकीय विभागों की स्वरोजगार (लोन) योजनाओं के स्टॉल भी लगाए जाएंगे, जिससे युवा खुद का व्यवसाय शुरू करने की जानकारी और मार्गदर्शन प्राप्त कर सकें।

इस मेले में 18 से 45 वर्ष की आयु के अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं। शैक्षणिक योग्यता के तहत 8वीं, 10वीं, 12वीं pass, आईटीआई, स्नातक, स्नातकोत्तर एवं समस्त डिप्लोमाधारी युवा इसमें भाग लेने के लिए पात्र हैं। रोजगार के इच्छुक आवेदकों से अपील की गई है कि वे अपने साथ शैक्षणिक दस्तावेजों की मूल प्रति व छायाप्रति, समग्र आईडी, दो पासपोर्ट साइज फोटो, बायोडाटा, रोजगार पंजीयन कार्ड, पहचान संबंधी दस्तावेज (जैसे आधार कार्ड) और अनुभव प्रमाण पत्र की फोटो कॉपी लेकर अनिवार्य रूप से उपस्थित हों। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7587965358 पर संपर्क किया जा सकता है।

=======

जिला पंचायत सामान्‍य प्रशासन स्‍थायी समिति की बैठक 30 जुलाई को

मंदसौर 22 जुलाई 2026 / मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन द्वारा बताया गया कि जिला पंचायत सामान्‍य प्रशासन स्‍थायी समिति की बैठक जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार की अध्‍यक्षता में 30 जुलाई 2026 को दोपहर 12:00 बजे जिला पंचायत सभाकक्ष मे आयोजित होगी।

====

जिले में अब तक 275.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

मंदसौर 22 जुलाई 26 / जिले में इस वर्ष अबतक औसतन 275.4 मि.मी. वर्षा दर्ज की गयी है। जबकि पिछले 24 घन्टों में मंदसौर जिले में 16.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। पिछले 24 घन्टों में भानपुरा में 30.6 मि.मी., भावगढ़ में 7.0 मि.मी., गरोठ में 12.0 मि.मी., मल्हारगढ़ मे 0 मि.मी., संजीत में 31.0 मि.मी., धुंधड़का में 0 मि.मी., मंदसौर में 4.0 मि.मी., शामगढ़ में 17.6 मि.मी., कयामपुर में 47.0 मि.मी., सीतामऊ में 27.4 मि.मी. एवं सुवासरा में 8.0 मि.मी. वास्तविक वर्षा दर्ज की गई है।

विगत 1 जून से अब तक वर्षामापक केन्द्र भानपुरा में 276.0 मि.मी., भावगढ़ में 282.0 मि.मी., गरोठ में 219.4 मि.मी., मल्हारगढ़ मे 288.0 मि.मी., संजीत में 227.0 मि.मी., धुधंड़का में 339.0 मि.मी., मंदसौर में 247.0 मि.मी., शामगढ़ में 298.4 मि.मी., कयामपुर में 272.5 मि.मी., सीतामऊ में 302.6 मि.मी. एवं सुवासरा में 278.2 मि.मी., औसत वर्षा दर्ज की गई है। गांधीसागर बांध का जल स्‍तर अब तक 1298.49 फीट है।

=======

धरना प्रदर्शन के बाद एनएसयूआई नेताओं को छोड़ा

मंदसौर। पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष ऋतिक पटेल, वर्तमान जिलाध्यक्ष मंथन धनोतिया सहित आदर्श जोशी, अमन टेलर, राहुल सिंह, राघव शक्तावत, दुर्गाशंकर धाकड़, ओमप्रकाश ररोतिया, अरबाज़ मंसूरी, समीर मंसूरी और निहाल डाया को धरना-प्रदर्शन के बाद रिहा कर दिया गया।

========

शामगढ भाजपा मंडल अध्यक्ष पर एक दलित महिला ने लगाएं गंभीर आरोप

शामगढ़ नगर की एक दलित महिला द्वारा अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए महिला

नेत्री एवं शामगढ़ मंडल अध्यक्ष नील कमल मेहता के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए गए हैं पीड़ित महिला ने यह तक कहा है कि वह इस मानसिक तनाव के कारण कोई बड़ा कदम उठाने को मजबूर

क्या क्षेत्रीय विधायक एवं सांसद जो महिलाओं के सम्मान की बात करते है वो इस दलित पीड़ित महिला को इंसाफ दिलाएंगे ऐसी मंडल अध्यक्ष का इस्तीफा लेकर पार्टी की साख बचाएंगे क्यूंकि अभी कुछ दिन पूर्व भी मंडल अध्यक्ष ने अपने भाईयों साथ मिलकर अपने ही परिवार के व्यक्तियों के साथ जमीन विवाद मे मारपीट के आरोप लगे है जिसमे दो व्यक्ति घायल हुए थे एक व्यक्ति को मन्दसोर रैफर किया गया था क्या ऐसी विवादित मंडल अध्यक्ष भाजपा को आने वाले चुनावो मे नय्या पार लगाएगी या भाजपा की नय्या डूबाएगी यह देखने वाली बात होगी

=======

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}