मंदसौर जिलाराजनीति

भीम आर्मी शामगढ़ तहसील में मिलन सम्मान समारोह संपन्न, कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

भीम आर्मी शामगढ़ तहसील में मिलन सम्मान समारोह संपन्न, कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

शामगढ:- भीम आर्मी भारत एकता मिशन जिला मंदसौर की शामगढ़ तहसील में नव नियुक्त तहसील अध्यक्ष राहुल अटोलिया के नेतृत्व में बुधवार, 22 जुलाई को एक बैठक सह मिलन सम्मान समारोह का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संविधान निर्माता परम पूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ की गई।

इसके पश्चात बैठक की औपचारिक शुरुआत हुई, जिसमें संगठन की मजबूती और क्षेत्र में सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने पर गहन विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान तहसील अध्यक्ष राहुल आटेलिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि आगामी दिनों में शामगढ़ तहसील क्षेत्र में भीम आर्मी संगठन का किस प्रकार विस्तार किया जाएगा और धरातल पर कार्य कर संगठन को मजबूती प्रदान की जाएगी।

नई कार्यकारिणी की घोषणा एवं दायित्व सौंपे गए: संगठन को अधिक सक्रिय और गतिशील बनाने के उद्देश्य से शामगढ़ तहसील कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए निम्नलिखित पदाधिकारियों की घोषणा की गई और उन्हें पद एवं गोपनीयता की जिम्मेदारी सौंपी गई कार्यक्रम के अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

उपस्थित सभी सदस्यों व।कार्यकर्ताओं ने नए पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन के हितों में निष्ठापूर्वक कार्य करने का संकल्प लिया इस दौरान राहुल आटेलिया शामगढ़ तहसील अध्यक्ष, प्रकाश बारोडज़ प्रहलाद बामणिया, प्रकाश सोलंकी, सुरेश यादव, कमल ,नर्सिंग, विकास, एवं शामगढ़ तहसील के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे कार्यक्रम पश्चात सभी का आभार प्रकाश सोलंकी द्वारा माना गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}