मंदसौरमध्यप्रदेश
बिना मापदंडों के निर्माण सामग्री से बनाया जा रहा सीतामऊ जनपद का नया भवन ?

जब बेस ही कमजोर बनाया जा रहा तो कैसे टिकेगी इमारत
सीतामऊ। नगर क्षेत्र में 5 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले नए जनपद पंचायत भवन के बेस में घटिया कम निर्माण सामग्री का उपयोग किए जाने का मामला सामने आया है फोटो में बेस की कंक्रीट में बड़े-बड़े गिट्टी और कमजोर मिक्स साफ दिखाई दे रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य में इंजीनियरों और जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही के कारण गुणवत्ता से समझौता किया जा रहा है। बेस में डाली गई कंक्रीट में सीमेंट की मात्रा कम और गिट्टी अधिक दिख रही है। जिसे हाथ लगाने से आसानी से खुल रही है।इससे भवन की मजबूती पर सवाल उठ रहे हैं।ग्रामीणों ने कहा कि 5 करोड़ के लगभग से इतनी बड़ी बिल्डिंग भवन बन रहा है लेकिन शुरुआत से ही घटिया काम किया जा रहा है।अगर अभी ध्यान नहीं दिया गया तो भविष्य में यह भवन कभी भी गिर सकता है। उल्लेखनीय है कि तितरोद में एक करोड़ की लागत से बना हाई सैकेंडरी स्कूल जो कि अभी से दरारें एवं दीवारें फटने लगी है। नागरिकों ने जिला कलेक्टर से निर्माण कार्य की उच्च स्तरीय जांच कराई जाने और दोषियों पर कार्रवाई कि मांग कि गई है।



