भोपालमध्यप्रदेश

दतिया उपचुनाव में दिखी लोकतंत्र की खूबसूरत तस्वीर, मंच से बुलाकर जीतू पटवारी ने भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को लगाया गले

दतिया उपचुनाव में दिखी लोकतंत्र की खूबसूरत तस्वीर, मंच से बुलाकर जीतू पटवारी ने भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को लगाया गले

दतिया:-विधानसभा उपचुनाव के बीच राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के माहौल में सौहार्द की एक तस्वीर चर्चा का विषय बन गई। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान वहां से भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी का काफिला गुजरा। पटवारी ने उन्हें रुकने का आग्रह किया, जिसके बाद आशुतोष तिवारी मंच के पास पहुंचे और दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से एक-दूसरे का अभिवादन करते हुए गले मिलकर संक्षिप्त बातचीत की। यह दृश्य उपस्थित लोगों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी तेजी से चर्चा का विषय बन गया। इससे पहले भी जीतू पटवारी की भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित अन्य नेताओं के साथ ट्रेन में चाय पर चर्चा की तस्वीर सुर्खियां बटोर चुकी है। अब दतिया से सामने आई यह नई तस्वीर चुनावी माहौल में अलग संदेश दे रही है। राजनीतिक जानकार इसे लोकतांत्रिक मर्यादा और व्यक्तिगत संबंधों का उदाहरण मान रहे हैं, जबकि कुछ इसे चुनावी रणनीति के नजरिए से भी देख रहे हैं। हालांकि दोनों दल अपने-अपने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत से जुटे हैं, लेकिन यह तस्वीर लोकतंत्र में राजनीतिक मतभेदों के बीच आपसी सम्मान और संवाद की संस्कृति को भी रेखांकित करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}