शामगढ़ के सुभाष देवड़ा बने मध्यप्रदेश पुलिस के सब-इंस्पेक्टर, नगर में खुशी की लहर

शामगढ़ के सुभाष देवड़ा बने मध्यप्रदेश पुलिस के सब-इंस्पेक्टर, नगर में खुशी की लहर
शामगढ़ | नगर के वार्ड क्रमांक 04, शिशु मंदिर के पास निवासी सुभाष पिता कैलाश चंद्र देवड़ा (लोहार) का मध्यप्रदेश पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (SI) पद पर चयन हुआ है। इस उपलब्धि से उनके परिवार, मित्रों और पूरे नगर में खुशी का माहौल है।
सुभाष ने अपनी मेहनत, लगन और निरंतर प्रयास के बल पर यह सफलता हासिल की है। उनके पिता कैलाश चंद्र देवड़ा वार्ड क्रमांक 03 में वेल्डिंग की दुकान संचालित करते हैं। साधारण परिवार से आने वाले सुभाष ने अपनी कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प से यह मुकाम हासिल कर शामगढ़ का गौरव बढ़ाया है।
उनकी इस सफलता पर परिजनों, मित्रों, शुभचिंतकों और नगरवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। सुभाष देवड़ा की यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक उदाहरण है कि समर्पण और कठिन परिश्रम से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।



