नशा मुक्त भारत अभियान पर पुस्तक, 15 अगस्त को होगा प्रकाशन — पूजा गोस्वामी

नशा मुक्त भारत अभियान पर पुस्तक, 15 अगस्त को होगा प्रकाशन — पूजा गोस्वामी
नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश
राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.) के स्वयंसेवकों की समाज सेवा और नशा मुक्ति में भूमिका को उजागर करने के लिए एडुक्रिया ग्लोबल पब्लिकेशन्स द्वारा एक बहुभाषी पुस्तक का प्रकाशन किया जाएगा। पुस्तक का शीर्षक “नशा मुक्त भारत अभियान में एन.एस.एस. स्वयंसेवकों की भूमिका” रखा गया है।
इस पुस्तक में अंग्रेजी, हिंदी, बंगाली एवं अन्य भारतीय भाषाओं में लेख शामिल किए जाएंगे। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा शुरू किए गए नशा मुक्त भारत अभियान में एन.एस.एस. स्वयंसेवकों के योगदान को केंद्र में रखकर इस पुस्तक का संपादन किया जा रहा है।
संपादक मंडल में पूजा गोस्वामी और राघव चंद्र नाथ शामिल हैं। प्रकाशक का कहना है कि यह पुस्तक युवाओं, शिक्षाविदों, शोधार्थियों और समाजसेवियों के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज़ बनेगी।
आयोजकों ने बताया कि यह पुस्तक 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रकाशित की जाएगी। इसका उद्देश्य युवा शक्ति के माध्यम से नशा मुक्त भारत का संकल्प दोहराना है।


