विकास

संभाग आयुक्त श्री सिंह ने सिविल हॉस्पिटल शामगढ़ एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर कुरावन का किया निरीक्षण

संभाग आयुक्त श्री सिंह ने सिविल हॉस्पिटल शामगढ़ एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर कुरावन का किया निरीक्षण

शामगढ़।उज्‍जैन संभाग आयुक्त श्री सिंह ने सिविल हॉस्पिटल शामगढ़ एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर कुरावन का निरीक्षण किया। संभागायुक्त श्री आशीष सिंह ने बुधवार को शामगढ़ नगर एवं क्षेत्र का दौरा किया इस दौरान उन्होंने सिविल हॉस्पिटल शामगढ़ तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिर कुरावन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों एवं स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीमती अदिति गर्ग, सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन, एसडीएम मौजूद रहे।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मातृ स्वास्थ्य सेवाओं, पोषण पुनर्वास केंद्र की व्यवस्थाओं, क्षय रोग आदि के बारे में जानकारी ली एवं डॉक्टर से चर्चा की। एनआरसी में बच्चों की माता से चर्चा की एवं उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।उपलब्धता, रिकॉर्ड संधारण एवं मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीबी मरीजों को फूड बास्केट वितरित किए ।

धामनिया दीवान में रास्ते का निरीक्षण किया- आयुक्त उज्जैन संभाग श्री आशीष सिंह ने गरोठ उपखंड में किसानों के लिए खेतों पर जाने वाले रास्ते को बनाने के लिए चलाये गये राहगीर अभियान में ग्राम धामनिया दीवान में रास्ते का निरीक्षण किया और एसडीएम राहुल चौहान की पहल को सराहा एवं बचे रास्ते को भी अतिक्रमण मुक्त करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}