मंदसौरमंदसौर जिला

रवि माली हत्याकांड के मुख्य आरोपी सहित 04 आरोपीयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रवि माली हत्याकांड के मुख्य आरोपी सहित 04 आरोपीयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मंदसौर ।पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीना के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री तेरसिंह बघेल व नगर पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह भास्कर के निर्देशन में थाना प्रभारी कोतवाली श्री पुष्पेंद्र सिह राठौर के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा जग्गाखेडी रोड पर हुई रवि माली नाम के युवक की हत्या के एक आरोपियो को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

पुलिस जानकारी अनुसार दिनांक 27 जून 26 को थाना कोतवाली पुलिस को डायल 112 पर प्राप्त ईवेंट के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति जग्गाखेडी अभिनंदन कच्ची सडक रोड पर लहुलुहान पडा है। उक्त सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुची थी जहां घायल को तत्काल उपचार की नियत से जिला चिकित्सालय भिजवाया गया था। जहां चिकित्सक द्वारा व्यक्ति को मृत घोषित किया था। मृत व्यक्ति की पहचान रवि माली पिता किशन माली निवासी कर्मचारी कोलोनी मंदसौर के रुप मे हुई ।

घटना में फरियादी सुमित पिता किशन माली निवासी कर्मचारी कोलोनी मंदसोर की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली पर अपराध क्रमांक 410/26 धारा 103(1), 3(5) बी.एन.एस. का संदेही यश उर्फ यशवंत माली, आकाश वर्मा, विकास वर्मा, राज वर्मा एवं अन्य के विरुद्ध पंजीबद्ध किया जाकर अनुसंधान मे लिया गया था। प्रकरण मे अनुसंधान के दौरान प्राप्त मुखबीर सूचना के आधार पर प्रारंभिक तौर पर 06 आरोपी के घटना मे शामिल होने की जानकारी ज्ञात हुई । जिसमे 04 आरोपी आकाश वर्मा, अजय वर्मा आशीष वर्मा एवं 01 नाबालिक ज्ञात हुये। जिस पर पुलिस के द्वारा लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे थे एवं लगातार पुलिस के द्वारा आरोपियों के मिलने के संभावित स्थानों पर मंदसौर शहर एवं जिले के आस पास के क्षेत्र तथा जिला रतलाम, इंदौर, प्रतापगढ, नीमच क्षेत्र मे दबिश दी जा रही थी।जिसमें पुलिस को प्रकरण के 01 नाबालिग आरोपी को इंदौर से पकड़ने मे सफलता मिली है।

पश्चात लगातार मुखबिर तंत्र सक्रिय कर प्रकरण के शेष आरोपितों के गिरफ्तारी के प्रयास भी थाना कोतवाली पुलिस द्वारा किये जा रहे थे। जिसका परिणाम यह हुआ कि थाना कोतवाली पुलिस प्रकरण के मुख्य आरोपी अजय पिता अर्जून वर्मा उम्र 31 वर्ष नरसिंहपुरा मंदसौर, आशीष पिता अर्जून वर्मा उम्र 29 वर्ष नरसिंहपुरा मंदसौर एवं संदीप उर्फ दिलीप उर्फ काला पिता गोविंदराम वर्मा 25 वर्ष नि जोगीखेड़ा थाना अफजलपुर एक नाबालिग नरसिंहपुरा मंदसौर सभी जाति बरगुंडा को मुखबीर सूचना के आधार पर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई ।

प्रारंभिक पूछताछ मे आरोपियो के द्वारा बताया गया की आरोपियो के भाई अरुण वर्मा की हत्या करीब ढाई माह पूर्व युवराज माली व उसके साथी के दवारा की गई थी। जिसकी रंजिश पर आरोपीयों द्वारा उनके भाई के हत्यारे युवराज माली के पिता रवि माली की हत्या की।

प्रकरण मे गिरफ्तार आरोपी को बुधवार को न्यायालय पेश किया जाकर उनका पुलिस रिमांड प्राप्त किया जाकर अन्य अनुसंधान संबधित कार्यवाही की जावेगी। प्रकरण में शेष आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास लगातार जारी है। प्रकरण में ओर भी आरोपियों के बढने की संभावना है।

उक्त कार्यवाही में श्री पुष्पेन्द्र सिह राठौर थाना प्रभारी थाना कोतवाली, उनि संदीप मौर्य, प्र आर विनोद नामदेव, प्रआर आशीष बैरागी(सायबर सेल), प्रआर मुजफ्फरउद्दीन(सायबर सेल),प्रआर रमीज राजा, प्रआर अर्जुन सिह, आर हरीश राठौर, आर भानुप्रताप सिहं, आर नरेन्द्र सिह, आर शेलेन्द्र सिह,आर जितेन्द्र मालोदे, आर अरुण पंवार, आर वसीम खान ,आर अमित पांचाल,आर भारत बैरागी, आर मनीष धौलपुरिया, आर आशुतोष गिरी का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}