रतलामताल

पुलिस द्वारा किशनगढ़ में साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी से बचाव के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया

पुलिस द्वारा किशनगढ़ में साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी से बचाव के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया

किशनगढ़ ताल

ठा शंभू सिंह तंवर

ग्राम पंचायत किशनगढ़ में ताल पुलिस द्वारा साइबर अपराध एवं ऑनलाइन ठगी से बचाव के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को साइबर ठगों द्वारा अपनाए जाने वाले विभिन्न तरीकों की जानकारी दी और उनसे सतर्क रहने की अपील की।

पुलिस ने लोगों को बताया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपना ओटीपी, बैंक खाता विवरण, एटीएम कार्ड नंबर, सीवीवी या अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें। साथ ही संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने, फर्जी कॉल एवं मैसेज के झांसे में आने से बचने की सलाह दी गई।

कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को साइबर अपराध होने की स्थिति में तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करने तथा भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र के साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के लिए भी प्रेरित किया गया। इस अवसर जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}