गरोठमंदसौर जिलासामाजिक
उदिया ने गांवों का दौरा कर जनगणना फार्म वितरण किए

उदिया ने गांवों का दौरा कर जनगणना फार्म वितरण किए
ढाबला मोहन।अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेन्द्र उदिया ने पोरवाल समाज जनगणना 2026 के अंतर्गत फार्म वितरण हेतु विभिन्न गांवों का दौरा किया, उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों के नगर अध्यक्षों से संपर्क एवं विचार विमर्श किया गया, एवं संगठन को लेकर विभिन्न विषयों पर विचार विमर्श भी किया गया। उन्होंने समाज बंधुओं से विनम्र अनुरोध किया कि जनगणना अभियान में अपना सहयोग प्रदान करें तथा अपने परिवार की सही एवं संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराकर इस ऐतिहासिक अभियान को सफल बनाने में सहभागी बने।



