भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल से मिले अंकित यादव, समसामयिक विषयों पर हुई विस्तृत चर्चा

श्री खंडेलवाल को शामगढ़ नगर आगमन का दिया आत्मीय आमंत्रण
शामगढ़। युवा नेता अंकित यादव ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल से उनके कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की। इस गरिमामयी भेंट के दौरान अंकित यादव ने पुष्पगुच्छ भेंट कर प्रदेश अध्यक्ष का विशेष और आत्मीय स्वागत किया।लगभग 15 से 20 मिनट तक चली इस आत्मीय मुलाकात में दोनों नेताओं के बीच अत्यंत सकारात्मक वातावरण में विभिन्न समसामयिक विषयों और शामगढ़ क्षेत्र के राजनैतिक परिदृश्य पर विस्तार से चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान शामगढ़ नगर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों और जनहित की योजनाओं की प्रगति पर सकारात्मक संवाद हुआ। चर्चा के दौरान प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि वे शामगढ़ में हो रहे चहुंमुखी विकास कार्यों से पूरी तरह अवगत हैं और सोशल मीडिया के माध्यम से भी लगातार क्षेत्र की गतिविधियों पर अपनी पैनी नजर रखते हैं।
*शामगढ़ आने का आमंत्रण*: युवा नेता अंकित यादव ने प्रदेश अध्यक्ष को शामगढ़ नगर आने का सस्नेह निमंत्रण दिया, जिसे श्री खंडेलवाल ने सहर्ष स्वीकार करते हुए कहा कि वे अति शीघ्र ही प्रवास की रूपरेखा (शेड्यूल) तैयार कर स्थानीय कार्यकर्ताओं को सूचित करेंगे।इस शिष्टाचार भेंट और सकारात्मक चर्चा के बाद क्षेत्र के स्थानीय कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों तथा युवाओं में भारी हर्ष और उत्साह का माहौल है।



