देशउत्तर प्रदेशगोरखपुर

भरसाड़ की बेटी शिवांगी मिश्रा बनीं बीएआरसी में साइंटिफिक ऑफिसर, पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर 

भरसाड़ की बेटी शिवांगी मिश्रा बनीं बीएआरसी में साइंटिफिक ऑफिसर, पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर

गोरखपुर सहजनवा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम भरसाड़ की होनहार बेटी शिवांगी मिश्रा ने अपनी प्रतिभा और कठिन परिश्रम के बल पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है। शिवांगी मिश्रा का चयन देश के प्रतिष्ठित वैज्ञानिक संस्थान भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC) में साइंटिफिक ऑफिसर (गजेटेड ऑफिसर) के पद पर हुआ है। जैसे ही यह खबर गांव और क्षेत्र में पहुंची, लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी और बधाइयों का तांता लग गया।शिवांगी मिश्रा, अरविंद कुमार मिश्रा की पुत्री हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा के बाद लखनऊ पब्लिक कॉलेज से बी.एससी. की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद देश के प्रतिष्ठित संस्थान Indian Institute of Technology Madras से एम.एससी. की डिग्री प्राप्त की। वर्तमान में वह Bhabha Atomic Research Centre से पीएचडी कर रही थीं और शोध के दूसरे वर्ष में थीं। इसी दौरान उनकी प्रतिभा और उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन साइंटिफिक ऑफिसर के पद पर हुआ।शिवांगी की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे सहजनवा क्षेत्र में गर्व और उत्साह का माहौल है। ग्रामीणों ने इसे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया है।शिवांगी के पिता अरविंद कुमार मिश्रा ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा, “बेटी ने अपने परिश्रम, लगन और अनुशासन से यह मुकाम हासिल किया है। उसकी सफलता हम सभी के लिए गर्व का विषय है। हमें विश्वास है कि वह देश की वैज्ञानिक प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देगी।”वहीं उनकी माता ने भावुक होते हुए कहा, “शिवांगी बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रही है। उसकी मेहनत का परिणाम आज पूरे परिवार और गांव को गर्व महसूस करा रहा है।”ग्रामीणों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने शिवांगी मिश्रा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उनकी सफलता ने साबित कर दिया है कि ग्रामीण क्षेत्र की बेटियां भी अवसर मिलने पर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहरा सकती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}