रतलामताल

योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है,जो व्यक्ति को शारिरिक, मानसिक, आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाता है – नपाध्यक्ष परमार

योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है,जो व्यक्ति को शारिरिक, मानसिक, आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाता है – नपाध्यक्ष परमार

ताल ब्यूरो चीफ शिवशक्ति शर्मा

भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार 21 जून रविवार को 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर परिषद ताल द्वारा कृषि उपज मंडी समिति परिसर, ताल में एक विशाल एवं भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों को योग के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा योग दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए किया गया। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष मुकेश परमार ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाता है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाने का आह्वान किया।

तहसीलदार निर्भय सिंह पटेल द्वारा योग दिवस के अवसर पर नागरिकों को नियमित योग एवं प्राणायाम करने की समझाइश दी गई।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी गौरव शर्मा ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने की एक संपूर्ण पद्धति है। नियमित योगाभ्यास से अनेक प्रकार की शारीरिक एवं मानसिक समस्याओं से बचा जा सकता है। उन्होंने नगर परिषद द्वारा भविष्य में भी स्वास्थ्य जागरूकता संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए जाने की बात कही।

कार्यक्रम में शा बा उ मा वि संकुल प्राचार्य विनोद कुमार शर्मा ने नागरिकों को योग के वैज्ञानिक महत्व से अवगत कराया तथा कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते तनाव एवं अनियमित जीवनशैली के बीच योग मानव जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हो गया है। उन्होंने विद्यार्थियों से योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आग्रह किया।

योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में उपस्थित नागरिकों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, नगर परिषद कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया गया। योगाभ्यास के दौरान सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वस्थ भारत एवं विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष शुभम राठौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से आज योग को वैश्विक पहचान प्राप्त हुई है और विश्व के अनेक देशों में योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है। योग भारतीय संस्कृति का गौरव है तथा यह संपूर्ण मानवता को स्वस्थ जीवन का संदेश देता है।

कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, महिला स्व-सहायता समूहों की सदस्यों, विद्यार्थियों, शिक्षकों, नगर परिषद कर्मचारियों एवं बड़ी संख्या में नगरवासियों की सहभागिता रही। सभी ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास कर स्वास्थ्य एवं स्वच्छ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में नगर परिषद ताल के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा। उपस्थित सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों ने योग को जन-जन तक पहुँचाने तथा नियमित योगाभ्यास को बढ़ावा देने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी नागरिकों को नियमित योग करने, स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने तथा समाज में योग के महत्व का प्रचार-प्रसार करने की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम के अंतिम चरण में ओमप्रकाश परमार पीटीआई शिक्षक की सेवानिवृत्ति होने पर फूल मालाओं के साथ नगर परिषद अध्यक्ष मुकेश परमार, मंडल अध्यक्ष शुभम राठौर, तहसीलदार, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, संकुल प्राचार्य द्वारा हार्दिक स्वागत किया गया

कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन नगर परिषद के कर्मचारी जगदीप सिंह कुशवाह द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}