रोटरी क्लब मनासा की नई कार्यकारिणी 2026-27 घोषित
दिनेश वधवा अध्यक्ष, शैलेंद्र सोनी सचिव, राधेश्याम सोनी कोषाध्यक्ष

*मनासा*
रोटरी क्लब मनासा की वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। सर्वसम्मति से हुए चुनाव में दिनेश वधवा को अध्यक्ष, शैलेंद्र सोनी को सचिव और राधेश्याम सोनी कोषाध्यक्ष चुना गया है।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष दिनेश वधवा ने कहा कि रोटरी के सिद्धांतों पर चलते हुए मनासा में शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता के क्षेत्र में नए प्रोजेक्ट शुरू किए जाएंगे। उन्होंने सभी सदस्यों से सहयोग की अपील की।
नव नियुक्त सचिव शैलेंद्र सोनी ने बताया कि आने वाले सत्र में युवाओं और समाज सेवा से जुड़े कार्यक्रमों पर विशेष फोकस रहेगा। क्लब द्वारा जरूरतमंदों की मदद और सामाजिक जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे।
नवनिर्वाचित कोषाध्यक्ष राधेश्याम सोनी ने कहा कि क्लब के वित्तीय प्रबंधन को पारदर्शी और सुदृढ़ रखा जाएगा, ताकि सेवा कार्यों को और बेहतर तरीके से अंजाम दिया जा सके।
इस अवसर पर रोटरी क्लब के वरिष्ठ सदस्यों ने नई कार्यकारिणी को बधाई दी और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में क्लब सामाजिक सेवा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल करेगा।
कार्यक्रम का संचालन क्लब सचिव द्वारा किया गया। अंत में सभी सदस्यों ने मिलकर रोटरी के ध्येय वाक्य “सेवा से ऊपर स्वयं” को दोहराया


