दलौदामंदसौर जिला

अफजलपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई: घर में घुसकर चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार 450 ग्राम चांदी बरामद

अफजलपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई: घर में घुसकर चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार 450 ग्राम चांदी बरामद

अफजलपुर। पुलिस अधीक्षक श्री विनोद मीणा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के एवं एसडीओपी के मार्गदर्शन में अफजलपुर थाना प्रभारी निरीक्षक हरीश मालवीय के नेतृत्व में टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए रात में घर में घुसकर चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 450 ग्राम वजनी चांदी के आभूषण बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 1.5 लाख रुपये बताई जा रही है।

दिनांक 12 जून 2026 की रात्रि करीब 10:00 बजे ग्राम टांकेड़ा निवासी फरियादी रामदास के घर उसका दोस्त गुलबाज अपने साथी दीपक के साथ मिलने आया था। फरियादी ने दोनों को कमरे में बिठाया और खातिरदारी में लग गया। इसी बीच मौका पाकर दोनों दोस्तों ने फरियादी के घर में रखे पुराने इस्तेमाल के घरेलू चांदी के आभूषण पार कर दिए।

फरियादी रामदास ने करीब 5-6 दिनों तक अपने दोस्त गुलबाज और दीपक की तलाश की लेकिन जब वे नहीं मिले तो फरियादी ने अफजलपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराध क्रमांक 158/2026, धारा 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।

अनुसंधान के दौरान पुलिस ने मुखबिर सूचना मिली थी कि ग्राम कुचड़ोद में चांदी के (आभूषण) बेचने की फिराक में घूम रहा है।सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदेही को हिरासत में लिया।

पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम गुलबाज उर्फ सोहेल निवासी खिलचीपुरा बताया। आरोपी ने कबूल किया कि उसने अपने साथी दीपक के साथ मिलकर रामदास के घर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। चोरी में शामिल आरोपी दीपक निवासी खिलचीपुरा जो फरार है जिसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}